Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


रूपईडीह में RSS शताब्दी वर्ष का शानदार उत्सव, पथ संचलन से छाया देशभक्ति का रंग!

रूपईडीह, 15 अक्टूबर 2025, शाम 7:07 बजे: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में खंड रूपईडीह के बनगाई में गंगा प्रसाद मिश्रीलाल इंटर कॉलेज में आयोजित भव्य पथ संचलन ने पूरे क्षेत्र को राष्ट्रभक्ति की लहरों से सराबोर कर दिया। सैकड़ों स्वयंसेवकों ने अनुशासित कदमताल के साथ बनगाई बाजार, रूपईडीह चौराहा और आसपास के गांवों में भ्रमण कर संगठन, एकता और देशप्रेम का संदेश बुलंद किया।खंड कार्यवाह प्रशांत मिश्रा के नेतृत्व में शुरू हुए इस ऐतिहासिक आयोजन में सह खंड संघचालक शिव शंकर शुक्ला, जिला प्रचारक सतीश जी, क्षेत्रीय विधायक बावन सिंह, जिला सह सेवा प्रमुख सुधाकर, जिला मार्ग प्रमुख ज्योति जी, कौड़िया मंडल अध्यक्ष नान बाबू लोधी सहित सैकड़ों स्वयंसेवक और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। "भारत माता की जय" और "वंदे मातरम्" के उद्घोष के साथ संघ गीतों की गूंज ने माहौल को देशभक्ति से ओतप्रोत कर दिया। स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा के साथ स्वयंसेवकों का जोरदार स्वागत किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.