गोण्डा/परसपुर रास्ते की समस्या से लोग परेशान 500 के करीब की आबादी पूरी तरह प्रभावित
परसपुर बनुआ संपर्क मार्ग बना ग्रामीणों के लिए बहुत बड़ी मुसीबत 500 से ऊपर की आबादी पूरी तरह प्रभावित जहां बरसात में उक्त रास्ते से आवागमन नहीं हो पा रही थी तो वही अभी भी रास्ते की स्थिति दयनीय बनी हुई है यही एकमात्र रास्ता बनुआ गांव के लोगों को मुख्य सड़क से जोड़ता है रास्ता कच्ची सड़क है तथा काफी खराब स्थिति में है जिससे लोगों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है ग्रामीण मनीष यादव ने बताया की जिलाधिकारी से लेकर आईजीआरएस के माध्यम से तमाम शिकायतों के द्वारा रास्ते को बनवाए जाने की मांग की गई लेकिन आज तक रास्ता सही नहीं कराया गया है जिससे लोगों को अस्पताल पहुंचने से लेकर हर प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है लोग गिरकर घायल भी हो रहे हैं। ग्रामीण कमलेश, जटाशंकर सिंह, महेश,घनश्याम ने बताया कि उन्होंने क्षेत्र पंचायत सदस्य अशोक सिंह ग्राम प्रधान ज़ालिम सिंह तथा क्षेत्रीय विधायक अजय कुमार सिंह से भी रास्ता बनवाए जाने का निवेदन किया लेकिन रास्ता बनवाए जाने को लेकर किसी के कान में जूँ तक ना रेंगी पिछले 3 साल से पोटहन पुरवा तथा बनुवा के लोग रास्ते की समस्या से अत्यधिक परेशान है कमलेश ने बताया की पुनः पंचायत के चुनाव आने वाले हैं तथा ग्राम प्रधान से लेकर क्षेत्र पंचायत सदस्य व बड़े नेता भी दिखाई देंगे उन लोगों की रास्ते की समस्या को जिस तरीके से सभी ने अनदेखा किया है वह लोग भी आने वाले चुनाव में इस पर ध्यान देते हुए इन नेताओं को सबक सिखाएंगे।वहीं मनीष यादव ने बताया की उनके गांव के लोग रास्ता न होने से हर प्रकार से जितना परेशान है कि उनका लोकतंत्र से भरोसा ही उठ चुका है कि लोकतंत्र में लोगों की समस्याओं का समाधान भी होता है। यहां के ग्राम प्रधान के ऊपर एक कहावत सटीक बैठती है की जहां बेदर्द हाकिम हो वहां फरियाद क्या करना ग्राम प्रधान का नाम ही जालिम सिंह है वह जथा नामे तथा गुणे प्रदर्शित करते नजर आ रहे हैं पंचायत के लोगों की समस्याओं पर जरा भी ध्यान नहीं दे रहे।
