(अंतर्राष्ट्रीय आर्य महासम्मेलन 30 अक्टूबर से 2नवंबर 2025 तक10 रोहिणी दिल्ली में)
गोंडा 29 अक्टूबर 2025 आर्यवीर दल मध्य उत्तर प्रदेश एवं जिला आर्य प्रतिनिधि सभा गोंडा प्रधान शास्त्री विनोद आर्य के नेतृत्व में सैकड़ो आर्य वीरों का जत्था अंतर्राष्ट्रीय आर्य महासम्मेलन 10 रोहिणी नई दिल्ली के लिए आज प्रस्थान किया इस ऐतिहासिक आर्य महाकुंभ का शुभारंभ 11000 आर्यवीरों के माध्यम से विश्व कल्याण महायज्ञ 30 अक्टूबर को तथा 31 अक्टूबर 2025 को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करकमलों से ज्ञानदीप महोत्सव का शुभारंभ 1बजे होगा इस अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री गुजरात कि महामहिम राज्यपाल देवव्रत देश विदेश के मुर्धनविद्वान आर्यवीर आर्य वीरांगनाओं का समागम होगा जिसमें स्वतंत्रता आंदोलन के अग्रदूत आर्य समाज संस्थापक महर्षि दयानंद सरस्वती के 201 जन्म जयंती एवं आर्य समाज 150 स्थापना वर्षगांठ पर सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए वेदों की ओर लौटने का आवाहन करते हुए अमर ग्रंथ सत्यार्थ प्रकाश राष्ट्रव्यापी प्रतियोगिता में सफल आर्यवीर आर्य विरागंनाओ को सम्मानित किया जाएगा
इस अवसर पर वक्तव्य में सभा प्रधान शास्त्री विनोद आर्य ने बताया कि देवीपाटन मंडल के एकमात्र स्वतंत्रता आंदोलन के जीवित दस्तावेज के रूप में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राम अचल आचार्य को अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित किया जाएगा गोंडा के प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी जिला अध्यक्ष विद्याधर त्रिपाठी महामंत्री सुधीर गुप्ता योगेंद्र शुक्ला अमर दीक्षित साकेत मुनि अशोक रस्तोगी मुन्ना शुक्ला जनार्दन पाठक मनोज कुमार आदि सैकड़ो लोग दिल्ली पहुंच रहे हैं उक्त समारोह 2 नवंबर 2025 तक चलेगा जिसमें 36 देश के आर्य प्रतिनिधि शामिल होंगे।
