परशुराम सेना प्रकोष्ठ के विधानसभा अध्यक्ष पयागपुर पंडित नीरज कुमार शुक्ला ने गोण्डा जिले कटरा बाजार थाना के डायल112 पर तैनात पुलिस कर्मी पर गंभीर आरोप लगाते हुए न्याय की मांग की है।
उन्होंने पुलिस अधीक्षक गोण्डा व मंडला आयुक्त देवीपाटन मंडल गोंडा को प्रेषित एक प्रार्थना पत्र में बताया है कि शुक्रवार, 25 अक्टूबर 2025 को वे अपने परिवार के साथ अपने मारुति कार वाहन संख्या (UP 32 DT 6366) से अपने बहन के घर करनैलगंज स्थिति ग्राम पंचायत नगवाकला एक फंक्शन में जा रहे थे। की जैसे ही वे चूंटीपुर चौराहा से आगे पराग चौराहे के बड़ी नहर के पास पहुंचे तो अचानक दो मोटरसाइकिलें उनकी गाड़ी के सामने आ गईं और उन्होंने तत्काल ब्रेक लगाया, तभी पीछे से थाना कटरा बाजार की डायल 112 पुलिस गाड़ी (UP 32 DG 5654) ने उनकी कार को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे पीड़ित के कार की डिग्गी टूट गई। श्री शुक्ल का आरोप है कि टक्कर के बाद डायल 112 नंबर पुलिस वाहन में मौजूद सिपाही तुफैल शलमानी व ड्राइवर मुल्कराज यादव (PRB 112) ने गाली-गलौज करते हुए उन्हें और उनके परिवार को कार से नीचे उतार लिया और डराया-धमकाया। इतना ही नहीं, आरोप है कि उनकी पत्नी नीतू शुक्ला से सिपाही तूफैल सलमानी ने 5000 रुपये नकद ले लिए और कहा कि यदि पैसा नहीं किया तो तुम्हारे पति को जेल भेज दूंगा व तुम्हारी गाड़ी सीज कर दूंगा। मेरी पत्नी डर के मारे पैसा दे दिया। और तो और मुझसे ही उल्टा गाड़ी का डेंट पेंट पीड़ित से ही करवाया गया । और 1600 रुपये डायल 112 स्कॉर्पियो गाड़ी की मरम्मत के नाम पर पीड़ित से जबरन वसूले। श्री शुक्ला का कहना है कि जब पुलिस कर्मियों ने उनकी कार पर लिखा अध्यक्ष का बोर्ड देखा, तो आग बबूला हो गए और संगठन के प्रति अपमान जनक तथा अभद्र टिप्पणी करते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग किया। कहा कि गाड़ी में अध्यक्ष लिख देने से कोई अध्यक्ष हो जाता है क्या । व संगठन के प्रति गाली गुप्ता भी दी और हमारे छोटे-छोटे बच्चों को डराया धमकाया दो घंटा तक मुझे मेरी पत्नी व बच्चों को प्रताड़ित करते रहे। जिससे प्रार्थी के अत्म सम्मान को काफी ठेस पहुंची है। जिससे प्रार्थी व प्रार्थी का परिवार काफी डरा सहमा है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक गोण्डा से मांग की है कि इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि उन्हें न्याय मिल सके। प्रार्थी पंडित नीरज कुमार शुक्ला ने बताया कि वे परशुराम सेना प्रकोष्ठ, बहराइच के विधानसभा अध्यक्ष पयागपुर के हैं। और इस तरह की घटना पुलिस की छवि को धूमिल करने वाली है। वही परशुराम सेना प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि यदि मेरे बहराइच पयागपुर विधानसभा अध्यक्ष नीरज शुक्ला के साथ हुई घटना बहुत सर्बनाक है। मैं इसकी निंदा करता हूँ।यदि प्रसासन द्वारा दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई नहीं की गई। तो हम लोग आंदोलन करने पर बाध्य होंगे। जिसकी पूरी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी।
