गोण्डा __ भारत विकास परिषद की हुई गोष्ठी पदाधिकारियो राष्ट्र के उत्थान मे शिष्यो की महत्वता पर रखे अपने विचार और कहा कि पिता ही गुरु हों तो परिवार और समाज दोनों को इसका लाभ मिलता है ये बात भारत विकास परिषद गोनार्द शाखा के अध्यक्ष अजेय विक्रम सिंह ने प्राथमिक विद्यालय भीखमपुर के प्रधानाध्यापक मनोज मिश्रा को व उनकी होनहार बेटियों गूगल गर्ल अंशिका मिश्रा और अनामिका मिश्रा को भारत विकास परिषद की तरफ से सम्मानित करने के दौरान कहा । कोषाध्यक्ष अजय प्रकाश सिंह ने कहा होनहार बेटियों ने साबित किया है कि बेटियां बेटों से कम नहीं हैं । गूगल गर्ल अंशिका मिश्रा ने सामान्य ज्ञान में एशिया बुक ऑफ रिकार्ड , इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड , चैंपियन वर्ल्ड ऑफ रिकार्ड जैसे कई खिताब को जीत कर समाज का नाम रोशन किया है साथ ही छोटी बिटिया अनामिका मिश्रा ने गांधी जयंती के अवसर पर 10 किलो मीटर मैराथन दौड़ लगाकर जनपद का नाम रोशन किया साथ ही सिर्फ 8 मिनट में 240 पुशअप लगाकर रिकॉर्ड बनाया है । प्रधानाध्यापक मनोज मिश्रा के निर्देशन में प्राथमिक विद्यालय भीखमपुर जनपद का अनुकरणीय उदाहरण है जिसमें से कई छात्र छात्राएं के रूप में प्रतिभाएं जनपद , राष्ट्र और विश्व पटल पर नाम रोशन कर रही जिस समय सैकड़ों लोग उपस्थित रहे ।
