Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


सपा नेता सूरज सिंह ने आज सेकेंड वाइफ रेस्टॉरेंट की श्रृंखला में "चाय गरम" कैफे का शुभारम्भ नगर के विशिष्ट गणमान्य व्यक्तियों के समक्ष विधि-विधान से किया।

अपना गोण्डा भी राजधानी से कम नही...सूरज सिंह

सपा नेता सूरज सिंह ने आज सेकेंड वाइफ रेस्टॉरेंट की श्रृंखला में "चाय गरम" कैफे का शुभारम्भ नगर के विशिष्ट गणमान्य व्यक्तियों के समक्ष विधि-विधान से किया।

उक्त कार्यक्रम में सूरज सिंह ने कहा कि अपना गोण्डा राजधानी लखनऊ से कम नहीं। उन्होंने कहा कि यह बात हमने इसलिए कहा क्योंकि आज के समय में गोण्डा में अच्छे डॉक्टर्स हैँ इलाज हैँ वकील हैँ अर्कीटेक्ट हैँ शॉपिंग सेंटर हैँ होटल हैँ रेस्टॉरेंट हैँ कैफे हैँ यदि कुछ नहीं है तो विश्वविद्यालय, सीवर जाम से बचाव, जलभराव से छुटकारा, रोजगार जनेश्वर मिश्र-लोहिया जैसा पार्क, इकाना जैसा स्टेडियम आदि।
गोण्डा को श्री अखिलेश यादव जी पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व मंत्री स्व० पंडित सिंह जी ने 2012 से 2017 की समाजवादी सरकार में लखनऊ-जरवल-गोण्डा फोरलेन सहित 5 बड़ी सड़क, लगभग 50 बड़े पुल, 70 हज़ार बच्चों को लैपटॉप, 50 हज़ार महिलाओं को समाजवादी पेंशन, 102 एम्बुलेंस, 108 एम्बुलेंस, डायल 100, इंजीनियरिंग कॉलेज, क़ृषि महाविद्यालय, लोहिया आवास, जनेश्वर मिश्र ग्राम आदि दिया।

सूरज सिंह ने उपस्थित लोगों से कहा कि 2027 में सपा सरकार बनने पर इन सभी आवश्यकताओं की सुदृढ़ व्यवस्था कर गोण्डा वालों को और भी गर्व महसूस करने का अवसर देने का सम्पूर्ण प्रयास करूंगा।


सूरज सिंह ने श्री देवेंद्र सिंह प्रबंध निदेशक यश इंटरप्राइजेज एवं अध्यक्ष व्यापार सभा सपा-गोण्डा और सम्पूर्ण टीम को शुभकामना दी।

श्री रणजीत बबलू, फहीम पप्पू, शिव सम्पत, रनंजय सिंह, यश प्रताप, ऋषिकेश पाठक, जगदीश रैतानी, भूपेंद्र आर्या, बिक्कू सिंह, संजय साहू, लाल चंद गौतम, अंश प्रताप, मेराज अहमद, सचिन सत्येंद्र, एड आनंद शुक्ल, शैलेश मिश्रा, फारुख अली, विकास मोदनवाल, शिवा, आशीष, परवल तिवारी आदि ने उपस्थित होकर शुभकामनादी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.