Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


गोण्डा के असरना गांव में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान रास्ते को लेकर विवाद, पुलिस-प्रशासन ने संभाला मोर्चा


गोण्डा, 02 सितंबर 2025: कटरा बाजार थाना क्षेत्र के असरना गांव में सोमवार को गणेश प्रतिमा विसर्जन की शोभायात्रा के दौरान रास्ते को लेकर विवाद हो गया। ग्रामीणों के अनुसार, शोभायात्रा जब बेचई परवा पहुंची तो कुछ लोगों ने आयोजकों द्वारा मार्ग बदलने पर आपत्ति जताई। आयोजकों ने अपने स्तर पर शोभायात्रा का रास्ता बदल दिया था, जिससे तनाव की स्थिति पैदा हो गई। 

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। अपर पुलिस अधीक्षक राधेश्याम राय, उपजिलाधिकारी करनैलगंज जितेंद्र गौतम, क्षेत्राधिकारी करनैलगंज अभिषेक दावाच्या, प्रशिक्षु सीओ मयंक मिश्र, प्रभारी निरीक्षक कटरा बाजार राजेश कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक कौड़िया अरविंद कुमार सिंह और थानाध्यक्ष परसपुर अनुज त्रिपाठी ने स्थिति को नियंत्रित किया। अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत कर मामले को शांत किया और शोभायात्रा को पूर्व निर्धारित मार्ग से करनैलगंज के सरयू घाट तक ले जाया गया, जहां प्रतिमा का शांतिपूर्वक विसर्जन किया गया। 

प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि शोभायात्रा के दौरान कुछ कहासुनी हुई थी, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रतिमा को निर्धारित मार्ग से विसर्जित कराया गया। पुलिस-प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रही और कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.