गोण्डा।गोरखपुर परिक्षेत्र के पोस्ट मास्टर जनरल गौरव श्रीवास्तव ने समस्त डाकघर के कर्मचारियों को एक पत्र जारी कर ग्रामीणों को कम प्रीमियम में बेहतर बीमा योजना का लाभ के बारे में लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया।
डाक निरीक्षक करनैलगंज सुरेश कुमार सोनकर ने बताया कि गोरखपुर डाक परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल गौरव श्रीवास्तव ने एक पत्र जारी कर कहा कि डाक विभाग 345 रुपए वार्षिक प्रीमियम में 5 लाख रुपए,665 रुपए में 10 लाख व 749 रुपए में 15 लख रुपए का दुर्घटना बीमा उपलब्ध करा रहा है। बीमा एक वर्ष की अवधि के लिए मान्य होगा और प्रत्येक वर्ष इसका नवीनीकरण आवश्यक है। बीमा योजना में दुर्घटना से मृत्यु व आशिक विकलांगता की स्थिति पर बीमा कवर का लाभ दिया जाएगा। इसके अलावा दुर्घटना के कारण अस्पताल में भर्ती होने पर इलाज हेतु 1 लाख रुपए ,दो बच्चों की पढ़ाई के लिए 50 हजार रुपए तक की सहायता अस्पताल में भर्ती रहने पर 15 दिन तक प्रतिदिन 5 सौ रुपए का भत्ता मृत्यु की स्थिति अंतिम संस्कार है 5 हजार के धनराशि तथा डॉक्टर से पोषण और मानसिक स्वास्थ्य संबंधी परामर्श के सुविधा शामिल है।
पोस्टमास्टर जनरल ने कहा कि 18 से 65 वर्ष के लोगों इंडिया पोस्ट पेमेंट खाते में अनिवार्य रूप से प्रीमियम आरोग्य खता 200 रुपए से आधार मोबाइल नंबर तुरंत खोला जा सकता है। खाता धारकों को सून्य बैलेंस, कैश बैक, स्वास्थ्य सेवाओं में छूट, असीमित डॉ परामर्श और घर बैठे आईपीपीबी एप के माध्यम से सुकन्या, पीपीएफ,पीएल आई,आरडी जैसे योजनाओं का ऑनलाइन भुगतान जैसी सुविधा मिल सकेगी। इस योजना का लाभ गोरखपुर, महाराजगंज ,कुशीनगर ,देवरिया, आजमगढ़ ,मऊ ,बस्ती ,संत कबीर नगर, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर ,श्रावस्ती व बहराइच जिला में विशेष रूप से अभियान चलाकर ग्रामीणों को इसका लाभ देने के लिए लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया।
