गोंडा____बड़गांव पुलिस चौकी प्रभारी विपुल कुमार पांडेय के नेतृत्व में जांच के दौरान कोतवाली नगर मे आधा दर्जन से अधिक डीजे संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज । सूत्र बताते हैं कि जनपद के डीजे संचालक जो शादी विवाह किसी भी धार्मिक कार्यक्रमों में अपने डीजे के आवाज को मानक पैमाने से अधिक वॉल्यूम खोलकर तेज आवाज में डीजे बजाते रहे इतना ही नहीं इनके तेज डीजे बजाने से कई बार कई घटनाएं भी घट चुकी और लोगों ने इसकी शिकायत भी संबंधित थानो मे किया था जिस मामले में कोतवाली नगर की पुलिस काफी दिनों से डीजे संचालको की विवेचना कर रही थी इसी क्रम में अभी हाल ही में हुए एक धार्मिक आयोजन में तेज डीजे बजाने के साथ ही कुछ ऐसे गाना बजाने की सूचना कोतवाली नगर व बड़गांव चौकी प्रभारी को मिली थी जिससे नगर क्षेत्र का सद्भाव बिगड़ सकता था जिसे देखते हुए बड़गांव पुलिस चौकी प्रभारी विपुल कुमार पांडे के गहन तफसीस जांच व विवेचना के आधार पर आधा दर्जन से अधिक डीजे संचालकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई साथ ही कोतवाली नगर ने यह भी बताया कि विवेचना का सिलसिला चल रहा है और आने वाले दिनों में अन्य कई डीजे संचालको के विरुद्ध प्राथमिकी लिखी जाने की संभावना बनी है ।
