Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में पुलिस लाइन गोण्डा में RTC जवानों के मध्य मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन -*


*रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में पुलिस लाइन गोण्डा में RTC जवानों के मध्य मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन -* 

दिनांक 09.08.2025 को रक्षाबंधन के पावन पर्व पर पुलिस लाइन गोण्डा में पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल के नेतृत्व में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों के उत्साहवर्धन एवं मनोबल को सुदृढ़ करने हेतु एक मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन कराया गया, जिसमें रिक्रूट आरक्षियों ने प्रतिभाग किया , मैच पुलिस अधीक्षक एकादश व अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी एकादश के बीच हुआ, जिसका आरम्भ श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा टॉस का सिक्का उछाल कर किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री मनोज कुमार रावत द्वारा टॉस जीत कर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया गया । इस अवसर पर प्रशिक्षणरत जवानों को न केवल शारीरिक रूप से सक्रिय रखने, बल्कि उनमें टीम भावना, आपसी सहयोग और खेल भावना का विकास करने पर विशेष बल दिया गया ।

मैच में पुलिस अधीक्षक गोण्डा एकादश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय के 30 एवं रिक्रूट आरक्षी सुधीर कुमार के बहुमूल्य 23 रनों के सहयोग से निर्धारित 12 ओवर में 07 विकेट के नुकसान पर 91 रनों का लक्ष्य निर्धारित किया, गेंदबाजी में अपर पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार रावत ने सर्वाधिक 04 विकेट लिए । अपर पुलिस अधीक्षक एकादश के  रिक्रूट आरक्षी राघव बाजपेई के 26 रनों की मदद से11.5 ओवर में 05 विकेट खोकर 92 रन बनाकर मैच जीत लिया । दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। दोनों ओर से बेहतरीन बल्लेबाज़ी, शानदार गेंदबाज़ी और उम्दा क्षेत्ररक्षण का प्रदर्शन हुआ, जिससे दर्शकों में रोमांच बना रहा। मैच के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं प्रशिक्षण स्टाफ ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया ।
 पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल ने इस अवसर पर कहा कि खेलकूद पुलिस बल के जवानों के लिए अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि यह न केवल शारीरिक फिटनेस को बनाए रखता है, बल्कि मानसिक संतुलन, त्वरित निर्णय क्षमता और आपसी सहयोग की भावना को भी मजबूत करता है। उन्होंने सभी रिक्रूट आरक्षियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि खेल जीवन का अभिन्न हिस्सा होना चाहिए।

मैच के उपरांत विजेता टीम को ट्रॉफी एवं प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री मनोज कुमार रावत की बेहतरीन गेंदबाजी के लिए उन्हे मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। 

मैच समाप्त होने के बाद पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल एवं अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री मनोज कुमार रावत ने सभी प्रशिक्षु आरक्षियों के साथ पुलिस मेस में बैठकर सामूहिक रात्रि भोज किया । इस अवसर पर उन्होंने प्रशिक्षणरत जवानों से बातचीत की, उनके अनुभव सुने और उन्हें बेहतर प्रशिक्षण के लिए प्रेरित किया । पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस बल का वास्तविक बल उसके अनुशासित, ऊर्जावान और समर्पित जवान होते हैं, और ऐसे आयोजनों से उनकी शारीरिक फिटनेस के साथ-साथ मानसिक संतुलन और आपसी एकजुटता में वृद्धि होती है।

रात्रि भोज के दौरान प्रशिक्षु आरक्षियों ने भी अपने विचार साझा किए और आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया। पूरे कार्यक्रम में सौहार्दपूर्ण और पारिवारिक माहौल रहा, जिससे रक्षाबंधन का यह दिन सभी के लिए यादगार बन गया।

इस आयोजन में सहायक पुलिस अधीक्षक लाइन श्री अभिषेक दावाच्या व पुलिस लाइन के अधिकारी, कर्मचारी एवं प्रशिक्षणरत् आरक्षियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया  ।
 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.