*थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा टप्पेबाजी करने की आरोपी अभियुक्ता को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से पीली धातु की एक अदद चैन व एक अदद लाकेट बरामद-*
पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री मनोज कुमार रावत के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर श्री आनन्द कुमार राय के नेतृत्व में थाना को0 नगर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-615/24, धारा 303(2), 317(2) बीएनएस थाना को0नगर से सम्बन्धित वांछित अभियुक्ता श्रीमती प्रेमा देवी पत्नी मुन्नी लाल निवासी जारेडिहवा दूबौलिया थाना दूधारा जनपद संत कबीर नगर को एल०बी०एस० चौराहे से रोडवेज बस अड्डा के बी०एस०एन०एल० आफिस के पास से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से पीली धातु की एक अदद चैन व एक अदद लाकेट बरामद किया गया।
*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
दिनांक 09.08.2025 को वादिनी रजनी पत्नी हीरालाल नि0 ग्राम कहारन पुरवा, लाखाई पूतली तारा, थाना पयागपुर, जनपद बहराइच द्वारा लिखित तहरीर दी गई कि वह अपनी बहन के साथ घर जाने के लिए रोडवेज बस पर चढ़ते समय किसी अज्ञात महिला ने गले से सोने की चैन खींच ली, सूचना पर थाना को0 नगर पर मु0अ0सं0-615/24, धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया । आज दिनांक 10.08.2025 को थाना को0 नगर के उ0नि0 डिग्री प्रसाद गौतम चौकी प्रभारी रोडवेज मय हमराह फोर्स के साथ क्षेत्र भ्रमण में रवाना थे कि सूचना के आधार पर एल०बी०एस० चौराहे से रोडवेज बस अड्डा के बी0एस0एन0एल0 आफिस के पास से टप्पेबाजी करने की आरोपी अभियुक्ता प्रेमा देवी पत्नी मुन्नी लाल को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से पीली धातु की एक अदद चैन मय लाकेट बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्ता के विरूद्ध थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
