Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


नियमित योग करने से हमारा शरीर संतुलित और स्वस्थ रहता हैI

नियमित योग करने से हमारा शरीर संतुलित और स्वस्थ रहता हैI 

 आवास विकास स्थित प्रेरणा पार्क में महिलाओं के उत्तम स्वास्थ हेतु नियमित रूप से संचालित योग शिविर में योगाचार्य सुधांशु द्विवेदी ने उपस्थित समस्त माताओं बहनों को योगाभ्यास करवाया और उससे होने वाले लाभ पर भी प्रकाश डाला। शिविर में उपस्थित योग साधकों ने पूर्ण उत्साह के साथ योगाभ्यास किया। 
योगाचार्य सुधांशु द्विवेदी ने समस्त योग साधकों को अपनी माताओं के हौसले उनके हुनर की सराहना तथा उनकी प्रेरणा बनकर आगे बढ़ने की सलाह दी।
इसी क्रम में योगाचार्य ने महिलाओं के लिए विशेष लाभकारी आसनों का अभ्यास करवाया ताड़ासन,भुजंगासन ,पूर्णतितली- आसान,सूर्य नमस्कार, सूक्ष्म व्यायाम,सिंहासन के साथ-साथ कपालभाति प्राणायाम, अनुलोम- विलोम प्राणायाम आदि का अभ्यास करवाया गया I 
शिविर के अंत में योगाचार्य सुधांशु द्विवेदी ने कहा यदि आप नियमित रूप से योग करते हैं तो आपके शरीर में ऊर्जा का संचार होगा। योगाभ्यास शरीर को स्वस्थ बनाता है, क्योंकि यह हमें रोगों से लड़ने की शक्ति देता है। हृदय रोग, मधुमेह और अस्थमा जैसी कई अन्य बीमारियों से बच जाते हैं।नियमित योग करने से शरीर संतुलित व सुडौल के साथ ही स्वस्थ रहता है। सभी लोगों को योग अपने दिनचर्या में अनिवार्य रूप से शामिल करना चाहिए।
शिविर में नेहा,मोनिका सिंह,कांति,आभा, आकांक्षा,ज्योति,मनीषा,खुशी,शिल्पी,कविता,मांडवी,सरोज आदि मौजूद रहीं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.