Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


प्रभु झूलेलाल महोत्सव गोंडा। एक शाम जतिन उदासी के नाम ।

प्रभु झूलेलाल महोत्सव गोंडा। एक शाम जतिन उदासी के नाम । 




 गोंडा में चल रहे श्री झूलेलाल महोत्सव में रॉयल मैरिज हॉल में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सबसे पहले प्रभु झूलेलाल की आरती की गई। तत्पश्चात दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की औपचारिक शुरूआत की गई। इसके पश्चात उत्तर प्रदेश सिंधी अकादमी के निदेशक श्री अभिषेक कुमार (अखिल) को सिंधी समाज के मुखिया जयरामदास लधवानी एवं मथुरादास लधानी ने शाल पहनाकर स्वागत किया। उसके बाद सिंधी समाज के मुखिया राजकुमार ठक्कूर एवं कैलाश रायतानी ने निदेशक अभिषेक कुमार (अखिल )को मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया।अकादमी के रवि यादव को सिन्धी समाज के वरिष्ठ समाजसेवी दिनेश ठक्कूर ने मोमेंटो भेंट किया। सिख समाज के प्रधान सरदार हरजीत सिंह छाबड़ा और सरदार अजीत सिंह सलूजा को यूथ ग्रुप के मयूर रायतानी , पंकज लधवानी ने पाखड़ पहन कर सम्मानित किया। इसी क्रम बलरामपुर से आए हुए श्रवण वाधवानी, निखिल तोलानी शैलेश वाधवानी, राधा किशन,अमृत वाधवानी, रितेश तोलानी अनिल खान चंदानी, बहराइच के श्री भीमसेन , सीतापुर के श्री विनीत धनवानी,आदि जनपदों से आए हुए अतिथियों का झूलेलाल धमार्थ समिति के अध्यक्ष अनिल कालानी, जय माता दी के निखिल वाधवानी हरीश राहूजा ,मनीष आडवानी , अंकुर रायतानी, सनी लालवानी ने पाखड पहना कर स्वागत किया। इसके पश्चात कार्यक्रम में आए हुए सम्मानित पत्रकारों बंधुओं का सिंधी समाज के प्रवक्ता किशन राजपाल एवं मनोहर बलेचा ने अंग वस्त्र पहना कर स्वागत किया।कार्यक्रम में पधारे पुलिस अधीक्षक श्री विनीत जायसवाल का जगदीश रायतानी एवं मेला कमेटी के अध्यक्ष मुकेश धनकानी ने मोमेंटो देकर स्वागत किया। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने गोंडा के उभरते क्रिकेट खिलाड़ी व उत्तराखंड में अंडर 16 विजय ट्रॉफी में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज नामित होने वाले हर्ष रायचंदानी को मोमेंटो देकर उत्साह बढ़ाया। पंजाब एंड सिंध बैंक के ब्रांच मैनेजर अंकित त्रिवेदी, सुजीत कुमार गुप्ता, ओम प्रकाश शर्मा, मनजीत सिंह एवं श्रेया श्रीवास्तव का मोहन कृपलानी उमेश चगुलानी, महेश मनध्यान, नितिन वाधवानी ने स्वागत किया। इस अवसर पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष श्री भूपेंद्र आर्य, महामंत्री शिवकुमार सोनी, पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत खरगूपुर श्री राजीव रस्तोगी, श्री संदीप मल्होत्रा, वरुण मल्होत्रा को आरती कमेटी के पूरन खत्री,निश्चल तलरेजा, श्रीकुमार लधानी , मनीष आडवानी,मनीष लधानी ने पाखड् पहनाकर स्वागत किया गया ।इस अवसर पंजाब एंड सिन्ध बैंक के ब्रांच मैनेजर श्री अंकित त्रिवेदी ने आर ओ वाटर कूलर पूज्य झूलेलाल सिंधी धर्मशाला को भेंट करने की घोषणा की। तत्पश्चा कार्यक्रम की शुरुआत मुंबई के कलाकार जतीन उदासी ने धूम मचा दी। सभी युवा, पुरुष एवं महिलाएं अपनी अपनी कुर्सिया छोड़कर उत्साहित होकर आयो लाल झूलेलाल के नारे के साथ मंच के पास आकर नृत्य करने लगे उत्साहित युवक और युवतियों को कमेटी के सदस्यों द्वारा बार-बार मना करने के बाद भी जतिन उदासी के साथ नृत्य करने का प्रयास करते रहे। आरती कमेटी के श्री ओमी ठकुर, पूरन खत्री उमेश चंगुलानी ने आए हुए कलाकारों का माल्यार्पण का स्वागत किया । कार्यक्रम देर रात्रि तक चलता रहा। कार्यक्रम के अंत में मेला कमेटी के अध्यक्ष मुकेश धनकानी ने आए हुए समस्त अतिथियों का आदर व्यक्त किया। उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री आदरणीय योगी आदित्यनाथ जी,उत्तर प्रदेश सिंधी अकादमी के निदेशक श्री अखिलेश कुमार अखिलऔर रवि यादव का संपूर्ण सिंधी समाज की तरफ से आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.