Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


थाना तरबगंज पुलिस द्वारा चोरी करने के आरोपी अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-*



*थाना तरबगंज पुलिस द्वारा चोरी करने के आरोपी अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-*
*कार्यवाहीः-*
श्रीमान पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी तरबगंज श्री उमेश्वर प्रभात सिंह के नेतृत्व में थाना तरबगंज पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-145/25, धारा 305(ई) बीएनएस से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त करन कनौजिया पुत्र रोहन कनौजिया निवासी चांई टोला थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा को गिरफ्तार कर लिया गया। 

*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
दिनांक 25.05.2025 को अवर अभियन्ता श्री सुरेश कुमार 33/11 के0वी0 सब स्टेशन तरबगंज द्वारा थाना तरबगंज में लिखित तहरीर दी गयी कि बीती रात्रि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा इण्डियन बैंक के पास से 3Û95 तार (150 मीटर) तथा ब्रह्माकुमारी आश्रम के पास निर्माणाधीन डबल पोल से 25 के0वी0ए0 प्रवर्तक चोरी कर लिया गया। वादी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना तरबगंज में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत हुआ। आज दिनांक 07.08.2025 को थाना तरबगंज पुलिस द्वारा घटना मं संलिप्त आरोपी अभियुक्त करन कनौजिया पुत्र रोहन कनौजिया निवासी चांई टोला थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना तरबगंज पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया। 


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.