*थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा चोरी की कई घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए 02 शातिर बदमाशों को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल, लैपटॉप, इन्वर्टर, बैट्री, मोबाइल व नगदी बरामद-*
*कार्यवाही-*
श्रीमान पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी तरबगंज श्री उमेश्वर प्रभात सिंह के नेतृत्व में थाना वजीरगंज पुलिस टीम द्वारा चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए 02 शातिर बदमाशों-01. छोटू सिंह उर्फ ओमप्रकाश सिंह पुत्र रणजीत सिंह, निवासी ग्राम बानेपुर, थाना वजीरगंज, जनपद गोण्डा, 02. शिखर सिंह पुत्र श्री जंगबहादुर सिंह, निवासी ग्राम धनेश्वरपुर, थाना वजीरगंज, जनपद गोण्डा को दयानन्द आर्य वैदिक इण्टर कॉलेज मोड़ पर संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान गिरफ्तार कर उनके कब्जे व निशानदेही से चोरी की मोटरसाइकिल, लैपटॉप, इन्वर्टर, बैट्री, मोबाइल व नगदी बरामद किया गया।
*घटना का संक्षिप्त विवरणः-*
दिनांक 06.07.2025 को वादी अवधेश कुमार पुत्र राजेश कुमार, निवासी ग्राम बंधवा ठकुराइनपुरवा, थाना वजीरगंज, जनपद गोण्डा द्वारा थाना वजीरगंज में लिखित तहरीर दी गयी कि प्रार्थी की शेरापुर चौराहा बंधवा में मोबाइल व कास्मेटिक की दुकान है। बीती रात अज्ञात चोरों द्वारा दुकान का ताला तोड़कर एमरान कंपनी का इन्वर्टर, बैटरी, औरा कंपनी का काले रंग का कीपैड मोबाइल तथा अन्य सामान चोरी कर लिया गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना वजीरगंज में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत हुआ। दिनांक 07.08.2025 की रात्रि थाना वजीरगंज के उ0नि0 रामधारी दिनकर मय पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में भ्रमणशील होकर दयानन्द आर्य वैदिक इण्टर कॉलेज मोड़ के पास संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग की जा रही थी, चेकिंग के दौरान 02 बदमाशों-01. छोटू सिंह उर्फ ओमप्रकाश सिंह, 02. शिखर सिंह को गिरफ्तार कर उनके कब्जे व निशानदेही से चोरी की मोटरसाइकिल, लैपटॉप, इन्वर्टर, बैट्री, मोबाइल व नगदी बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
*पूछताछ का विवरण-*
पूछताछ के दौरान अभियुक्तगणों ने स्वीकार किया कि वे संगठित रूप से चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया करते है। पूर्व में भी कई स्थानों पर मिलकर चोरी की घटनाएं कर चुके हैं और हाल ही में उन्होंने मिलकर थाना वजीरगंज क्षेत्रान्तर्गत एक बंद मकान से एक अदद इन्वर्टर एक्साईड कम्पनी, एक अदद बैट्रा ऐमरान कम्पनी, एक अदद कीपैड मोबाइल, एक अदद लैपटॉप तथा नगद 8000 रुपये पारदर्शी प्लास्टिक डिब्बे में चोरी किए थे; इसके अतिरिक्त उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि थाना कोतवाली जनपद अयोध्या क्षेत्रान्तर्गत से हीरो कम्पनी की मोटरसाइकिल को एक दुकान के बाहर से चोरी किया था, जिसे वे अपने उपयोग हेतु चला रहे थे; अभियुक्त शिखर सिंह ने नवाबगंज क्षेत्र से ₹3000/- नगद की चोरी की घटना को भी स्वीकार किया गया है। अभियुक्तगण की निशानदेही पर उपरोक्त सभी चोरी गया माल विभिन्न स्थानों से बरामद किया गया। इस कार्यवाही के दौरान कुल 04 पंजीकृत अभियोगों का सफल अनावरण किया गया, जिनमें थाना वजीरगंज के 02 एवं थाना नवाबगंज व थाना को0 अयोध्या के 01-01 मुकदमे सम्मिलित हैं।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण-*
01. छोटू सिंह उर्फ ओमप्रकाश सिंह पुत्र रणजीत सिंह, निवासी ग्राम बानेपुर, थाना वजीरगंज, जनपद गोण्डा।
02. शिखर सिंह पुत्र श्री जंगबहादुर सिंह, निवासी ग्राम धनेश्वरपुर, थाना वजीरगंज, जनपद गोण्डा।
*अनावरित अभियोग-*
01. मु0अ0सं0-246/2025 धारा 319(2),318(2),336(2),340(2),334(2),331(4),305,317(2) बीएनएस थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा।
02. मु0अ0सं0-222/2025, धारा 331(ए),305 बीएनएस थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा।
03. मु0अ0सं0-249/2025, धारा 331(4),305 बीएनएस थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा।
04. मु0अ0सं0-447/2025, धारा 303(2) बीएनएस को0 अयोध्या जनपद अयोध्या।
*बरामदगी-*
01. 01 अदद चोरी की मोटरसाइकिल।
02. 01 अदद बैट्रा
03. 01 अदद इन्वर्टर
04. 01 अदद कीपैड मोबाइल
05. 01 अदद लैपटॉप
06. कुल ₹16,000/- नगद
*गिरफ्तार कर्ता टीम-*
01. उ0नि0 रामधारी दिनकर।
02. उ0नि0 प्रवीण कुमार सिंह।
03. हे0का0 राजकरन यादव।
04. का0 रजत सिंह।
*अभियुक्त शिवर सिंह का आपराधिक इतिहास-*
01. मु0अ0सं0-62/2025, धारा 305(ए),331(4) बीएनएस थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा।
02. मु0अ0सं0-448/2025, धारा 3(5),305(ए),331(4) बीएनएस थाना को0 बस्ती जनपद बस्ती।
03. मु0अ0सं0-22/2025, धारा 305(ए),317(2),331(2) बीएनएस थाना छावनी जनपद बस्ती।
04. मु0अ0सं0-61/2025, धारा 305(ए),317(2),331(2) बीएनएस थाना छावनी जनपद बस्ती।
05. मु0अ0सं0-86/2025, धारा 305(ए),317(2),331(2) बीएनएस थाना छावनी जनपद बस्ती।
06. मु0अ0सं0-88/2025, धारा 305(ए),317(2)317(5),331(2) बीएनएस थाना छावनी जनपद बस्ती।
07. मु0अ0सं0-30/2025, धारा 305(ए),317(2),331(2) बीएनएस थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती।
*अभियुक्त छोटू का आपराधिक इतिहास-*
01. मु0अ0सं0-72/2025, धारा 305(ए),331(4) बीएनएस थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा।
02. मु0अ0सं0-74/2025, धारा 305(ए),331(4) बीएनएस थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा।
03. मु0अ0सं0-448/2025, धारा 3(5),305(ए),331(4) बीएनएस थाना को0 बस्ती जनपद बस्ती।
04. मु0अ0सं0-22/2025, धारा 305(ए),317(2),331(2) बीएनएस थाना छावनी जनपद बस्ती।
05. मु0अ0सं0-61/2025, धारा 305(ए),317(2),331(2) बीएनएस थाना छावनी जनपद बस्ती।
06. मु0अ0सं0-86/2025, धारा 305(ए),317(2),331(2) बीएनएस थाना छावनी जनपद बस्ती।
07. मु0अ0सं0-88/2025, धारा 305(ए),317(2)317(5),331(2) बीएनएस थाना छावनी जनपद बस्ती।
08. मु0अ0सं0-72/2025, धारा 305(ए) बीएनएस थाना हरैया जनपद बस्ती।
*
