Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


रक्षा बंधन पर्व के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर की छात्राओं व ब्रह्मकुमारी आश्रम गोण्डा की बहनों ने पुलिस अधिकारियों को बांधी राखी, जताया आभार और विश्वास, पुलिस बल को समर्पित किया स्नेह-*



*रक्षा बंधन पर्व के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर की छात्राओं व ब्रह्मकुमारी आश्रम गोण्डा की बहनों ने पुलिस अधिकारियों को बांधी राखी, जताया आभार और विश्वास, पुलिस बल को समर्पित किया स्नेह-*

गोण्डा। रक्षा बंधन पर्व की गरिमा और भारतीय संस्कृति की परंपराओं को निभाते हुए, सरस्वती विद्या मंदिर, मालवी नगर, गोण्डा की छात्राओं व ब्रह्मकुमारी आश्रम गोण्डा की बहनों द्वारा एक भावनात्मक एवं अनुकरणीय पहल करते हुए पुलिस कार्यालय/कैम्प कार्यालय गोण्डा पहुंचकर उच्चाधिकारीगण को राखी बाँधी गई। इस विशेष अवसर पर बालिकाओं/आश्रम की बहनों ने पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल, अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) श्री मनोज कुमार रावत एवं अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री राधेश्याम राय की कलाई पर राखी बाँधकर उन्हें भाई का स्नेह और सुरक्षा का प्रतीक प्रदान किया। बालिकाओं/बहनों ने तिलक लगाकर एवं आरती उतारते हुए पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार रक्षा सूत्र बाँधा और उनके दीर्घायु, कुशल स्वास्थ्य एवं कर्तव्यों के सफल निर्वहन की कामना की। कार्यक्रम में विद्यालय की आचार्या श्रीमती अनुराधा शुक्ला, श्रीमती पूनम शर्मा, श्रीमती प्रियंका सिंह एवं श्रीमती शशि पांडेय सहित ब्रह्मकुमारी आश्रम की हेड बहन कुमारी चांदनी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस बल के प्रति आभार प्रकट करना तथा बच्चों में सुरक्षा बलों के प्रति सम्मान एवं आत्मीयता की भावना का विकास करना रहा। पुलिस अधीक्षक श्री विनीत जायसवाल ने बालिकाओं/बहनों द्वारा प्रदर्शित इस स्नेह और सम्मान को अत्यंत हर्ष और गर्व का विषय बताया। उन्होंने कहा कि *’’रक्षाबंधन जैसे पर्वों पर समाज के विभिन्न वर्गों से इस प्रकार का स्नेह मिलना पुलिस बल के मनोबल को और ऊँचा करता है। हमारी यह जिम्मेदारी बनती है कि हम समाज की रक्षा एवं सेवा के प्रति सदैव समर्पित रहें।’’* अपर पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार रावत ने भी बालिकाओं को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं और विद्यालय परिवार का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस आयोजन ने समाज में *’’रक्षक और संरक्षक’’* के बीच आत्मीय संबंधों की भावना को और भी प्रगाढ़ किया है, जिससे न केवल बच्चों में नैतिक एवं सामाजिक मूल्यों का विकास होता है बल्कि पुलिस विभाग को भी समाज के साथ गहरे संवाद स्थापित करने का अवसर प्राप्त होता है।

*
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.