गोण्डा जनपद के मान्यता प्राप्त विद्यालयों के संचालन में आ रही समस्याओं के संबंध में ज्ञापन
आज दिनांक 22 अगस्त 2025 को उत्तर प्रदेश वित्तविहीन विद्यालय प्रबंधक संघ के द्वारा जिलाधिकारी गोंडा, जिला विद्यालय निरीक्षा गोंडा, व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गोंडा, को 9 सूत्रीय विभिन्न मांगों हेतु ज्ञापन सोपा गया। उत्तर प्रदेश वित्तविहीन विद्यालय प्रबंधक संघ के जिला अध्यक्ष नवीन कुमार मिश्रा और जिला प्रबंधक संघ कमेटी के 25 सदस्यो द्वारा मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन में मुख्य मांगे पूर्व की भांति बेसिक शिक्षा परिषद से मान्यता प्राप्त विद्यालयों को प्री प्राइमरी की कक्षाएं चलाने की अनुमति दी जाए, जिससे बाल शिक्षा अधिनियम निशुल्क बच्चों को निजी विद्यालयों में पढ़ाया जा सके, प्राथमिक व जूनियर व माध्यमिक विद्यालयों को दी जाने वाली मान्यता का मानक पूर्व की भांति स्थिरता प्रदान किया जाए।प्राइवेट विद्यालयों को बिजली का कनेक्शन व्यावसायिक श्रेणी के स्थान पर घरेलू श्रेणी का प्रदान किया जाए, वर्तमान जिले में गैर मान्यता प्राप्त विद्यालय जिन्होंने मान्यता हेतु ऑनलाइन बेसिक शिक्षा कार्यालय में आवेदन कर रखा है उन विद्यालयों को संचालित करने से रोक न जाए और विभाग द्वारा उन्हें मान्यता प्रदान किया जाए, क्योंकि प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में निजी विद्यालयों का 70% योगदान है हम स्कूल के प्रबंधक प्रधानाध्यापक का जनपद के शिक्षा अधिकारियों के द्वारा शोषण न करके उन्हें अपने विभाग के बैठकों में बुलाकर शिक्षा से संबंधित बैठकर आयोजित की जाएं, बेसिक शिक्षा में तैनात झंझरी के खंड शिक्षा अधिकारी समय प्रकाश पाठक और नगर शिक्षा में तैनात कोमल यादव नगर शिक्षा अधिकारी और उनके कार्यालय में तैनात शशांक श्रीवास्तव द्वारा जुलाई माह में जब गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों की चेकिंग चल रही थी इसकी आड़ में इन्होंने मान्यता प्राप्त विद्यालयों को मानक के नाम पर जांच किया और और डरा धमका कर जमकर पैसे की वसूली की गई।इनकी अधिकारियों और बाबुओं किसी जांच एजेंसी से करवा कर इनका तत्काल तबादला या निलंबित किया जाए और विभागीय एवं वैधानिक कार्रवाई किया जाए।निशुल्क बाल एवं अनिवार्य शिक्षा अधिनियम के तहत स्कूलों को 2 गुना रिकवरी की नोटिस भेजी जा रही है, जबकि तत्कालीन जिलाधिकारी का आदेश था, कि सभी प्राइवेट विद्यालय निशुल्क बाल शिक्षा अधिनियम के तहत के बच्चों को पढ़ाएंगे और प्रवेश लेने से मना नहीं करेंगे, फिर भी प्रबंधकों का रिकवरी के नाम पर शोषण किया जा रहा है। हम वित्तविहीन विद्यालय प्रबंधक संघ द्वारा अधिकारियों की तानाशाही और प्रताड़ना संघ बर्दाश्त नहीं करेगा और एक सप्ताह के उपरांत समाधान न होने की स्थिति में प्रबंधक संघ अपनी अग्रिम कार्य योजना के तहत आंदोलन के लिए बाध्य होगा।जिसका समस्त उत्तरदायित्व जिला प्रशासन का होगा। इस अवसर पर प्रबंधक संघ के प्रदेश संयोजक, एसपी गुप्ता जिला उपाध्यक्ष खेमचंद, जिला संरक्षक काशी प्रसाद ओझा, जिला सलाहकार डॉ अशोक शुक्ला, कृष्ण मोहन मिश्रा जिला महासचिव, ऐश्वर्य प्रियदर्शी गुप्त जिला महामंत्री, नीलम प्रकाश पाठक, जिला संयोजक, अमित वर्मा जिला कोषाध्यक्ष, छपिया ब्लाक अध्यक्ष बुध प्रकाश मौर्य, पंकज भारती जिला मीडिया प्रभारी, अनुराग अग्निहोत्री ब्लॉक अध्यक्ष इटियाथोक,विनय सिंह, राकेश सहाय, अनुपम सिन्हा,गिरीश श्रीवास्तव, हनुमान प्रसाद जोशी, सहित कई विद्यालयों के प्रबंधक गण मौजूद रहे।
