Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


शहीदों की कुर्बानी से आजादी -सेनानी राम अचल आचार्य

शहीदों की कुर्बानी से आजादी -सेनानी राम अचल आचार्य 
(9 अगस्त क्रांति दिवस पर विश्व कल्याण महायज्ञ)
गोंडा 13 जुलाई 2025 स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति जिला अध्यक्ष विद्याधर त्रिपाठी की अध्यक्षता में सेनानी छोटेलाल हाता गोंडा में सभा के मुख्य अतिथि देवीपाटन मंडल में एकमात्र स्वतंत्रता आंदोलन के जीवित दस्तावेज स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मा०राम अचल आर्य सभा मे पहुंचने पर भारत माता की जय वंदे मातरम का जय घोष करते हुए सेनानी उत्तराधिकारी परिजनों में विद्याधर त्रिपाठी,विशाल सरन ने वैदिक पटुका माला एवं शास्त्री विनोद आर्य ने मुकुट एवं शाल भेंट करभव्य स्वागत किया 
   इस अवसर पर महामंत्री ओम प्रकाश गुप्ता पूनम विश्वकर्मा संजय कुमार सिंह शैलेंद्र मोहन वर्मा सत्य प्रकाश आर्य डॉक्टर शुभम पुष्पा रावत शोभित जगन्नाथ दुबे केतकी प्रदेश सचिव माधव राज सिंह राजन सिंह गुर्जर नाथ मिश्रा आज्ञाराम चौहान राजेंद्र शुक्ला कृष्ण कुमार आर्य शिवम एडवोकेट शमा परवीन, विजय जायसवाल निशा फातिमा केतकी राजेंद्र कुमार सुधीर गुप्ता शुक्ला सुरेश कुमार वर्मा मोहित, विजय, पूनम पुष्पा रावत सीमा जयसवालआदि लोगों ने सेनानी को माला पहनना स्वागत किया कृष्ण कुमार जी ने राम प्रसाद बिस्मिल अशफाक उल्ला खा एवं शहीद राजेंद्र नाथ लाहिड़ी के अंतिम उद्गार व्यक्त करते हुए आंखें नम हो गई और कहां कि हमने उन राष्ट्रभक्तों को नहीं देखा परंतु स्वतंत्रता आंदोलन के जीवित दस्तावेज के रूप में सेनानी मा०राम अचल आचार्य का दर्शन पाकर धन्य हो गया 100 साल की उम्र में फिरंगियों के उत्पीड़न की कहानी सुनाकर उपस्थित लोगों को उसे दर्द का एहसास कराया मुख्य अतिथि ने प्रांत सेनानी संगठन महामंत्री प्रकाश चंद श्रीवास्तव का आभार व्यक्त करते हुए कहा गोंडा नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष विद्याधर त्रिपाठी एवं महामंत्री ओमप्रकाश गुप्त के संगठनात्मक कर्मठकता को देखते हुए आशीर्वाद देते हुए कहा सभी सेनानी परिजनों को अपने पूर्वजों से प्रेरणा से एकजुट होकर राष्ट्र के नवनिर्माण मे सहभागिता दे। सभा के विशिष्ट अतिथि क्राइम इनफार्मेशन ब्यूरो डिप्टी डायरेक्टर डॉ बीबी मिश्रा एवं मंडल प्रभारी शास्त्री विनोद आर्य का भी आभार व्यक्त किया महामंत्री ओम प्रकाश गुप्त ने संगठन का विस्तार करते हुए शमा प्रवीन एवं विजय बरवार को संगठन उपाध्यक्ष सर्वसम्मति से मनोनीत किया शमा प्रवीन को पूनम विश्वकर्मा ने पटुका और माला पहनाकर स्वागत किया
 शास्त्री विनोद आर्य ने 9 अगस्त क्रांति दिवस एवं स्वतंत्रता दिवस एवं श्रावणी उपक्रम पर जिला कार्यालय पर समारोह का प्रस्ताव दिया जिसे सर्व सम्मति से पास हुआ अध्यक्षिये उद्बोधन में विद्याधर त्रिपाठी ने उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए सभी सेनानी परिजनों से सेनानी आश्रित प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने के लिए अनुरोध किया ताकि जल्द से जल्द प्रांतीय सभा के माध्यम से सेनानी परिजनों को उत्तराधिकारी परिचय पत्र उपलब्ध कराया जा सके साथ ही शासन से मांग की गई की सेनानियों की स्मृति को चिरंजीव बनाने एवं राष्ट्र के नव युवकों में राष्ट्रीय भावनाओं का संचार पैदा करने के लिए स्वतंत्रता संग्राम सेनानीयों के क्षेत्र में स्थित पार्क हॉस्पिटल सुधार ग्रह सड़के मोहल्ले का नामकरण किया जाए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.