स्थान बालपुर गोंडा,
दिनांक_ 26-7-2025
अपराजिता सामाजिक समिति, जो जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन्स एलायन्स की सहयोगी संस्था है, द्वारा "न्याय तक पहुँच कार्यक्रम" के अंतर्गत जनपद गोंडा के बालपुर स्थित राजकुमार सीताराम किसान इंटर कॉलेज में बाल संरक्षण के मुद्दों पर जन-जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम विद्यालय प्रबंधन के साथ मिलकर आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य बाल विवाह, बाल श्रम, बाल तस्करी एवं बाल यौन शोषण जैसे गंभीर विषयों पर बच्चों एवं समुदाय को जागरूक करना था।
रैली में छात्र-छात्राओं ने हाथों में पोस्टर और जागरूकता संदेश लिए हुए जोरदार नारे लगाए, जिससे स्कूल परिसर और आस-पास का क्षेत्र जागरूकता के संदेश से गूंज उठा।
कार्यक्रम के दौरान शिक्षण सत्र का भी आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों को उनके कानूनी अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा सहायता प्राप्त करने के तरीकों की जानकारी दी गई।
अपराजिता सामाजिक समिति द्वारा इस तरह के प्रयास बच्चों को सशक्त बनाने एवं उन्हें सुरक्षित वातावरण प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। संस्था ने भविष्य में ऐसे और भी कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता जताई है।
कार्यक्रम मे मुख्य रूप से विद्यालय प्रबंधन की ओर से प्रधानाचार्य पवन कुमार मिश्रा , व्यवस्थापक रूपेन्द्र कुमार तिवारी, इंद्रजीत तिवारी, रूपा मिश्रा तथा अपराजिता सामाजिक समिति से कार्यक्रम प्रबंधक अभय पंडेय, समन्वयक आत्रेय त्रिपाठी, रमाकांत वर्मा, गीता जायसवाल आदि लोग मौजूद रहे।
