Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


थाना मनकापुर पुलिस द्वारा चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए 04 शातिर बदमाशों को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 10 अदद चोरी के विद्युत मोटर , परिवहन में प्रयुक्त 02 अदद मोटरसाइकिल व 01 अदद अवैध तमंचा मय कारतूस बरामद-*



*थाना मनकापुर पुलिस द्वारा चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए 04 शातिर बदमाशों को  किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 10 अदद चोरी के विद्युत मोटर , परिवहन में प्रयुक्त 02 अदद मोटरसाइकिल व 01 अदद अवैध तमंचा मय कारतूस बरामद-*

*कार्यवाही-*
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री मनोज कुमार रावत के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी मनकापुर श्री उदित नारायण पालीवाल के नेतृत्व में थाना मनकापुर पुलिस टीम द्वारा चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए 04 शातिर बदमाशों-01. कुल्लू उर्फ बब्लू पुत्र गुरदेव, निवासी कटहर बुटहनी, थाना मनकापुर, 02. लवकुश पुत्र स्वामीनाथ, 03. रविशंकर पुत्र कृपा शंकर, 04. राजन पुत्र रामकेवल, निवासी लमती उकरहवा, थाना मनकापुर जनपद गोण्डा को गिरफ्तार कर उनके कब्जे व निशानदेही से 10 अदद चोरी की बिजली मोटर, 02 अदद परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाईकिलें, 03 अदद मोबाइल फोन व 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर मय 02 अदद जिन्दा कारतूस बरामद किया गया। 

*घटना का संक्षिप्त विवरणः-*
दिनांक 25.07.2025 की रात्रि थाना मनकापुर के अपराध निरीक्षक श्री हरिश्चन्द्र भारती मय पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में भ्रमणशील थे। भ्रमण के दौरान पिलखाना तिराहा पर संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग की जा रही थी, तभी सूचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्ति चोरी के मोटर पम्प लेकर कटहर बुटहनी की ओर से गोहन्ना की तरफ आ रहे हैं, प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंच कर अशरफपुर अण्डरपास कर्बला मोड़ पर से 04 शातिर बदमाशों-01. कुल्लू उर्फ बब्लू पुत्र गुरदेव, निवासी कटहर बुटहनी, थाना मनकापुर, 02. लवकुश पुत्र स्वामीनाथ, 03. रविशंकर पुत्र कृपा शंकर, 04. राजन पुत्र रामकेवल, निवासी लमती उकरहवा, थाना मनकापुर जनपद गोण्डा को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 02 अदद बिजली मोटर, 02 अदद परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाईकिलें, 03अदद मोबाइल फोन व अभियुक्त कल्लू की जामातलाशी के दौरान 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर मय 02 अदद जिन्दा कारतूस बरामद किया गया। अभियुक्तगणों की निशानदेही से ग्राम मौहारी, बेलभरिया में एक निर्माणाधीन बाउंड्री के भीतर से 08 अदद चोरी के मोटर पम्पों को भी बरामद किया गया है। 

*पूछताछ का विवरण-*
पूछताछ के दौरान अभियुक्तगण ने स्वीकार किया कि वे संगठित रूप से मोटर पम्प चोरी करने वाले गिरोह के सदस्य हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र थाना मनकापुर व छपिया का ग्रामीण क्षेत्र है, विशेषकर जहां खेतों में बिजली से चलने वाले पम्प लगे होते हैं। वे दिन में खेतों का निरीक्षण करते थे और रात के समय मौका पाकर खेतों से मोटर पम्प चुरा लेते थे। चोरी किए गए पम्पों को या तो उनके सहयोगियों के खेतों में या फिर सुनसान स्थानों पर छिपा दिया जाता था, जहाँ से बाद में उन्हें बेचा जाता था। अभियुक्तों ने बताया कि जिन दो मोटर पम्प के साथ उन्हें पकड़ा गया था, वे पहले से चोरी कर के रखे हुए थे और आज उन्हें बेचने हेतु जा रहे थे। अभियुक्तों ने थाना छपिया के वासुदेव नगर ग्रण्ट व भरपुरवा गांवों से भी मोटर पम्प चोरी करने की बात स्वीकार की। इस संबंध में थाना छपिया में पूर्व में ही मु0अ0सं0 280/2025 व 281/2025 धारा 303(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत है साथ ही अभियक्तगणों ने थाना मनकापुर के के कटहर बुटहनी व बेनीपुर गांव में भी मोटर पम्प चोरी करने की बात स्वीकार की। जिसके सम्बन्ध में थाना मनकापुर में मु0अ0सं0-343/25 व 344/25 धारा 303(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत ह।ै इस कार्यवाही के दौरान कुल 04 पंजीकृत अभियोगों का सफल अनावरण किया गया, जिनमें थाना मनकापुर के दो एवं थाना छपिया के दो मुकदमे सम्मिलित हैं।”

*गिरफ्तार अभियुक्तगण-*
01. कुल्लू उर्फ बब्लू पुत्र गुरदेव, निवासी कटहर बुटहनी, थाना मनकापुर जनपद गोण्डा।
02. लवकुश पुत्र स्वामीनाथ, नि0 लमती उकरहवा, थाना मनकापुर जनपद गोण्डा।
03. रविशंकर पुत्र कृपा शंकर, नि0 लमती उकरहवा, थाना मनकापुर जनपद गोण्डा।
04. राजन पुत्र रामकेवल, नि0 लमती उकरहवा, थाना मनकापुर जनपद गोण्डा।

*पंजीकृत अभियोग-*
01. मु0अ0स0 346/2025 धारा 317(2) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मनकापुर जनपद गोण्डा। 

*अनावरित अभियोग-*
01. मु0अ0सं0-343/25, धारा 303(2) बीएनएस थाना मनकापुर जनपद गोण्डा।
02. मु0अ0सं0-344/25, धारा 303(2) बीएनएस थाना मनकापुर जनपद गोण्डा।
03. मु0अ0सं0-280/25, धारा 303(2) बीएनएस थाना छपिया जनपद गोण्डा।
04. मु0अ0सं0-281/25, धारा 303(2) बीएनएस थाना छपिया जनपद गोण्डा।

*बरामदगी-*
01. 10 अदद चोरी की बिजली मोटर।
02. 02 अदद परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाईकिलें।
03. 03अदद मोबाइल फोन।
04. 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर मय 02 अदद जिन्दा कारतूस ।

*गिरफ्तार कर्ता टीम-*
01. अपराध निरीक्षक थाना मनकापुर हरिश्चन्द्र भारती
02. व0उ0नि0 उमेश सिंह।
03. उ0नि0 योगेश यादव।
04. उ0नि0 पिन्टू कुमार यादव
05. हे0का0 प्रभाकर चौधरी।
06. का0 संदीप यादव 
07. हे0का0 राजू सिंह
08. हे0का0 सुरेश गुप्ता
09. का0 रवि सिंह
10. का0 सत्यवीर सिंह

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.