Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


*बाल साहित्य सम्मान पुरस्कार के लिए करें आवेदन*

 *बाल साहित्य सम्मान पुरस्कार के लिए करें आवेदन*



*गोण्डा 11 जुलाई 2025*  -   उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान द्वारा संचालित बाल साहित्य संवर्द्धन योजना के अन्तर्गत वर्ष-2024 के लिए दिये जाने वाले बाल साहित्य सम्मानों-सुभद्रा कुमारी चैहान महिला बाल साहित्य सम्मान, सोहन लाल द्विवेदी बाल कविता सम्मान, निरंकार देव सेवक, बाल साहित्य इतिहास लेखन सम्मान, अमृतलाल नागर बाल कथा सम्मान, शिक्षार्थी बाल चित्रकला सम्मान, लल्ली प्रसाद पाण्डेय बाल साहित्य पत्रकारिता सम्मान, डाॅ0 रामकुमार वर्मा बाल नाटक सम्मान, आचार्य कृष्ण विनायक, फड़के बाल साहित्य समीक्षा सम्मान, जगपति चतुर्वेदी बाल विज्ञान लेखन सम्मान एवं उमाकान्त मालवीय युवा बाल साहित्य सम्मान के लिए साहित्यकारों/साहित्यिक संस्थाओं से संस्तुतियाॅ आमंत्रित है। प्रत्येक सम्मान की धनराशि 51 हजार होगीं। बाल साहित्य सम्मानों हेतु संस्तुतियाॅ ‘बाल साहित्य सम्मान सम्बन्धी’ शीर्षक से निदेशक, उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान, लखनऊ-226001 को भेजी जायेगी, जिसकी अन्तिम तिथि 18 अगस्त 2025 निर्धारित है।
[11/7, 5:14 pm] Rajesh Kumar Dwivedi: *महिलाओं के सशक्तिकरण व अधिकारों की रक्षा के लिए आयोग प्रतिबद्ध: अपर्णा यादव*

*उ.प्र. राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने सर्किट हाउस में की जनसुनवाई*

गोण्डा। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष (उप मंत्री स्तर प्राप्त) श्रीमती अपर्णा यादव द्वारा सर्किट हाउस में जनसुनवाई आयोजित की गई, जिसमें जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आई महिलाओं द्वारा अपने प्रकरण प्रस्तुत किए गए। जनसुनवाई के दौरान कुल 12 प्रकरण प्राप्त हुए, जिनमें घरेलू हिंसा, विद्युत, जमीनी विवाद आदि तरीके के मामले आये। उपाध्यक्ष द्वारा सभी प्रकरणों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। तत्पश्चात सभी प्रकरणों का मौके पर ही त्वरित रूप से निस्तारण कर दिया गया। श्रीमती यादव ने कहा कि राज्य महिला आयोग, महिला सशक्तिकरण एवं उनके अधिकारों की रक्षा के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। इसके पश्चात उपाध्यक्ष श्रीमती यादव ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की। 
इस दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ रश्मि वर्मा, मुख्य राजस्व अधिकारी महेश प्रकाश, एसडीएम सदर अशोक कुमार गुप्ता, क्षेत्राधिकारी लाइन शिल्पा वर्मा, जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष कुमार सोनी, समाज कल्याण अधिकारी सत्य प्रकाश सिंह, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी गौरव स्वर्गकार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अतुल कुमार तिवारी, जिला खाद्य पूर्ति अधिकारी कुँवर दिनेश प्रताप सिंह, संरक्षण अधिकारी चंद्र मोहन वर्मा, प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर चाइल्ड हेल्पलाइन आशीष मिश्रा, वन स्टाप सेंटर मैनेजर चेतना सिंह, जेंडर स्पेशलिस्ट ज्योत्सना सिंह, काउंसलर दीपशिखा शुक्ला, सिद्धनाथ पाठक आदि मौजूद रहे।

*महिला चिकित्सालय में मनाया कन्या जन्मोत्सव*

गोण्डा। सर्किट हाउस में जनसुनवाई से पूर्व उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती अपर्णा यादव ने जिला महिला चिकित्सालय में पहुंचकर वहां पर जन्मी बालिकाओं के साथ कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम मनाया। उन्होंने नवजात बालिका से केक कटवाकर कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए नवजात बालिकाओं को बेबी किट, कपड़ा किट व तौलिया आदि का वितरण किया। उन्होंने बालिकाओं के परिजनों से अपील किया कि वे बेटियों का विशेष ध्यान रखें तथा उन्हें शिक्षित करें। 
इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष कुमार सोनी, डिस्ट्रिक्ट मिशन कोआर्डिनेटर शिवेन्द्र श्रीवास्तव, केन्द्र प्रशासक चेतना सिंह, जेंडर स्पेशलिस्ट राजकुमार आर्य आदि मौजूद रहे।

*विभिन्न संस्थानों का किया निरीक्षण*

गोण्डा। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती अपर्णा यादव ने जनसुनवाई से पूर्व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र करनैलगंज, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय करनैलगंज, बालगृह (बालिका) व मण्डल कारागार में महिला बंदी गृह का निरीक्षण किया गया। सीएचसी करनैलगंज में उन्होंने साफ-सफाई कराये जाने के निर्देश दिये तथा आयुष्मान कार्ड का भी वितरण किया। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय करनैलगंज के निरीक्षण में भवन की स्थिति सही नहीं पायी गयी, जिस पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिया कि तत्काल भवन की स्थिति सही करायी जाय। आगे के निरीक्षण में उन्हें यह भवन सुदृढ़ मिले। 
वहीं मण्डल कारागार में महिला बंदी गृह के निरीक्षण के दौरान अधीक्षक को निर्देश दिया कि महिला बंदियों के साथ रह रहे बच्चों हेत खेलकूद प्वाइंट खुलवाया जाय तथा उन्हे उ.प्र. मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) का लाभ दिलाया जाय। वहीं बालगृह (बालिका) में अधीक्षिक को निर्देश दिया कि संस्था में रह रही बालिकाओं में से जो बालिका घर नहीं जाना चाहती हैं, उनकी काउसिलिंग किया जाय तथा उन्हें घर जाने के लिए प्रेरित किया जाय।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.