Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


गोंडा/वित्तविहीन विद्यालय प्रबंधक संघ बैठक, मदरसा स्काई बहरुल उलूम गौरा चौकी में संपन्न

गोंडा/वित्तविहीन विद्यालय प्रबंधक संघ बैठक, मदरसा स्काई बहरुल उलूम गौरा चौकी में संपन्न 



गोण्डा/आज गौरा चौकी स्थित पूर्व निर्धारित उत्तर प्रदेश वित्तविहीन विद्यालय प्रबंधक संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक गौरा स्थित एक निजी विद्यालय में प्रदेश संयोजक एसपी गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई। वित्तविहीन विद्यालय प्रबंधक संघ के जिला अध्यक्ष नवीन कुमार मिश्रा कहां कि वित्त विहीन विद्यालय प्रबंधक संघ एक गैर राजनीतिक संगठन है। वित्त विहीन विद्यालय प्रबंधक संघ की स्थापना निजी विद्यालयों की कठिनाइयों और उनका समाधान करने के लिए माननीय जयप्रकाश मिश्रा जी के नेतृत्व में वर्ष 2012 में स्कूल संचालकों प्रताड़ित करने व जिला प्रशासन की तानाशाही रवैया के कारण उत्तर प्रदेश वित्त विहीन विद्यालय प्रबंधक संघ (पंजी) स्थापना की गई। जिसमें जिले में चल रहे निजी / प्राइवेट विद्यालयों के संचालन में आ रही कठिनाइयों और उनका समाधान संबंध में दिनांक 27/07/2025 को 11 बजे उo प्र वित्तविहीन विद्यालय प्रबंधक संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक मदरसा स्काई बहरुल उलूम गौराचौकी गोण्डा में संपन्न हुई। जिसमें जावेद खान को बभन जोत ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया गया। जिला अध्यक्ष नवीन मिश्रा के द्वारा फूल माला पहनकर उनका स्वागत किया गया।।और उन्हें ब्लॉक का पदभार सौंपा गया। और नव नियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष जावेद खान के द्वारा निजी विद्यालयों के संचालन में आने वाली कठिनाइयो/समस्याओं पर आपसी भाई चारा बनाकर वआपसी विचार विमर्श कर और संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी के विचार विमर्श करके रणनीति बनाकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी/प्रशासन को ज्ञापन सौंपा जाएगा। और जनपद प्रत्येक निजी विद्यालयों के प्रबंधकों को जोड़कर उनके निजी विद्यालयों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। और अधिकारियों के उत्पीड़न से उन्हें बचाया जाएगा। प्रबंधक संघ के प्रदेश संयोजक ने परवेज आलम को जिला उपाध्यक्ष घोषित कर उनका मनोनयन किया और संगठन का विस्तार कर आगे बढ़ाने संकल्प लिया और गोण्डा जनपद के कई ब्लॉक में वित्तविहीन विद्यालय प्रबंधक संघ का विस्तार करने का वादा भी किया। जिला अध्यक्ष नवीन मिश्रा ने कहा कि आप मध्यम वर्ग के गरीब व निर्बल बच्चों को न्यूनतम शुल्क में अच्छी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करते है। प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में वित्तविहीन स्कूलों का 70% योगदान है, जो हम प्रदेश के बच्चों को 100% साक्षरता प्रदान कर प्रदेश को आगे बढ़ने का कार्य कर रहे है। इसमें सरकार को सहयोग कर प्राइवेट स्कूलों को मानक में ढील देकर खोला जाना चाहिए। और स्कूल संचालन न करने में प्रशासन का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर गौरा चौकी कई स्कूलों के प्रबंधक बुद्ध प्रकाश मौर्य,पंकज भारती,ऐश्वर्य प्रियदर्शी गुप्त,राम अवतार वर्मा,जावेद खान, हामिद रजा, खेमचंद, पंकज भारती, अजय भट्ट, रविंद्र कुमार श्रीवास्तव, खुर्शीद आलम, सहित कई स्कूलों के प्रबंधक मौजूद रहे। . भवदीय...............आपका नवीन कुमार मिश्रा जिला अध्यक्ष, एसपी गुप्ता प्रदेश संयोजक, 9838484400
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.