Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


थाना खोडारे पुलिस द्वारा आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के आरोपी अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-*



*थाना खोडारे पुलिस द्वारा आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के आरोपी अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-*

*कार्यवाही-*
श्रीमान पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री मनोज कुमार रावत के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी मनकापुर श्री उदित नारायण पालीवाल के नेतृत्व में थाना मनकापुर पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-207/2025, धारा 85,108,352 बीएनएस से सम्बन्धित आरोपी अभियुक्त अशोक कुमार भारद्वाज उर्फ अशोक राजभर पुत्र रामशब्द नि0 ग्राम केशवनगर ग्रन्ट पूर्वी थाना खोड़ारे जनपद गोण्डा को ग्राम केशवनगर ग्रन्ट पूर्वी से गिरफ्तार कर लिया गया। 

*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
वादी राधेश्याम पुत्र रामनारायण राजभर नि0 ग्राम रामपुर ग्रन्ट थाना सादुल्लानगर जनपद बलरामपुर द्वारा थाना खोड़ारे में लिखित तहरीर दी गयी कि उसकी पुत्री की शादी ग्राम केशवनगर ग्रन्ट पूर्वी के रहने वाले अशोक राजभर से हुई थी। विवाह के पश्चात ही ससुराल पक्ष द्वारा उनकी बेटी को लगातार मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। अत्यधिक प्रताड़ना से तंग आकर उसकी बेटी ने आत्महत्या कर ली है। वादी की तहरीर पर थाना खोड़ारे में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकत हुआ। आज दिनांक 25.07.2025 को थाना खोड़ारे पुलिस द्वारा वांछित चल रहे आरोपी अभियुक्त अशोक कुमार भारद्वाज उर्फ अशोक राजभर पुत्र रामशब्द नि0 ग्राम केशवनगर ग्रन्ट पूर्वी थाना खोड़ारे जनपद गोण्डा को ग्राम केशवनगर ग्रन्ट पूर्वी से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना खोड़ारे पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया। 

*गिरफ्तार अभियुक्त-*
01. अशोक कुमार भारद्वाज उर्फ अशोक राजभर पुत्र रामशब्द नि0 ग्राम केशवनगर ग्रन्ट पूर्वी थाना खोड़ारे जनपद गोण्डा।

*पंजीकृत अभियोग-*
01. मु0अ0सं0-207/2025, धारा 85,108,352 बीएनएस थाना खोड़ारे जनपद गोण्डा।

*गिरफ्तार कर्ता टीम-*
01. उ0नि0 अवनीश यादव।
02. हे0का0 सुग्रीव यादव।
03. का0 विवेक सिंह।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.