Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


कारगिल विजय दिवस पर कन्हैया लाल इंटर कॉलेज में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

कारगिल विजय दिवस पर कन्हैया लाल इंटर कॉलेज में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

कर्नलगंज,गोंडा। क्षेत्र के कन्हैया लाल इंटर कॉलेज कर्नलगंज में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर एनसीसी कंपनी द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाचार्य मेजर राजाराम द्वारा विद्यालय परिसर में स्थापित सैनिक श्रद्धांजलि शिलालेख पर फूल माला अर्पित कर शहीदों को नमन करने के साथ हुई। अपने प्रेरणादायक संबोधन में प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को बताया कि किस प्रकार भारतीय वीर सैनिकों ने "ऑपरेशन विजय" के अंतर्गत कारगिल की चोटियों पर कब्जा जमाए बैठे दुश्मनों को परास्त कर भारत की भूमि को मुक्त कराया। उन्होंने कहा कि यह दिन हम सभी भारतीयों के लिए गौरव और सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने उपस्थित सभी से देश की एकता, अखंडता और सम्मान की रक्षा हेतु सदैव तत्पर रहने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंतर्गत "कारगिल युद्ध" विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। प्रतियोगिता में विजय लक्ष्मी ने प्रथम स्थान तथा अभय राज गोस्वामी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। दोनों विजेताओं को प्रधानाचार्य द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक मनोज कुमार, रिंकू मणि गौतम, राकेश कुमार वर्मा, विनय गौतम, आशाराम सहित एनसीसी कैडेट, स्काउट्स और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने देशभक्ति की भावना को और प्रबल किया तथा शहीदों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर प्रदान किया।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.