Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए योग है- वरदान,

बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए योग है- वरदान,


गांधी पार्क में बच्चों के सर्वांगीण स्वास्थ्य के लिए योग शिविर का आयोजन किया गया I शिविर में योगाचार्य सुधांशु द्विवेदी ने उपस्थित समस्त बच्चों को योगाभ्यास करवाया और उससे होने वाले लाभ पर भी प्रकाश डाला।योगाचार्य ने पार्क में उपस्थित समस्त बाल योगियों को विभिन्न आसनों एवं प्राणायाम का अभ्यास करवाया-ताड़ासन, वृक्षासन,नौकासन,सूर्य नमस्कार, वज्रासन, भुजंगासन, आदि के साथ साथ भस्त्रिका प्राणायाम,कपालभाति प्राणायाम,अनुलोम विलोम प्राणायाम, भ्रामरी प्राणायाम आदि का अभ्यास करवाया गया I योगाचार्य सुधांशु द्विवेदी ने कहा कि यदि बच्चे नियमित रूप से योग करने का अभ्यास शुरू कर दें, तो उनमें बहुत तेजी से शारीरिक, भावनात्मक और मानसिक विकास होने में मदद मिलती हैI उनके पर्सनैलिटी में भी सुधार होता है, जिससे बच्चे पॉजिटिव और खुश-हाल जीवन व्यतीत कर सकते हैं।
योग प्रशिक्षक आशीष गुप्ता ने उपस्थित समस्त बाल योगियों को संबोधित करते हुए कहा कि योग हमारी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा होना चाहिए। वर्तमान समय में चिकित्सक भी लोगों को स्वस्थ रहने के लिए योग करने की सलाह देते हैं। दैनिक जीवन में योग का महत्व बढ़ गया है। स्वास्थ्य ही हमारा प्रमुख धन है।
शिविर में आशीष गुप्ता, शिवा, रिषित, शिवा, शौर्य, श्रीम, पंछी, बिट्टू, अपर्णा, भार्गवी, आराध्या, आरुष, सात्विक, काशवी, मिष्ठी, गौरी, अक्षिता, खुशी, आदर्श, आरोही, भाव्या, शिवांश, साक्षी, अक्षरा, सार्थक आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.