Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


कुंवर आनंद सिंह सादगी के मूर्ति- आर्य समाज

कुंवर आनंद सिंह सादगी के मूर्ति- आर्य समाज 



गोंडा 17 जुलाई 2025 स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति गोंडा एवं आर्य समाज,उ०प्र०उद्योग व्यापार मंडल गोंडा अध्यक्ष शास्त्री विनोद आर्य के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल दिवंगत हुतात्मा पूर्व कृषि मंत्री कुंवर आनंद सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित करने हेतु मनकापुर राजभवन में पहुंच कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए आर्य समाज जिला प्रधान एवं सेनानी मंडल प्रभारी शास्त्री विनोद आर्य ने ईश प्रार्थना द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित कराये श्रद्धांजलि देने वालों में प्रमुख सेनानी उत्तराधिकारी प्रांत कार्यवाह महामंत्री रमेश चंद्र मिश्र आदित्य भान सिंह गोण्डा सेनानी जिला अध्यक्ष विद्याधर त्रिपाठी सुधीर गुप्ता प्रान्त सचिव माधव राज सिंह राज किशोर पांडे देवी बक्श सिंह सुभाष पांडे अखिलेश त्रिपाठी राकेश त्रिपाठी पुरनचद गुप्ता व राजीव रस्तोगी,सीआईबी डिप्टी डायरेक्टर डॉ०बीबीमिश्रा,उ०प्र० उद्योग व्यापार मंडल गोंडा शिवम एंडो ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके बेटे गोंडा सांसद,केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री मा०कीर्तिवर्धन सिंह से भेंटकर संगठन की ओर से शोक संवेदना व्यक्त की।
   इस अवसर पर प्रधान,शास्त्री विनोद आर्य ने बताया कि पूर्वांचल के गौरव लाखों दिलों में राज करने वाले मनकापुर रियासत के राजा कई दशकों तक गोण्डा की जनता के स्नेह से लोकतंत्र के मंदिर मे गोंडा का प्रतिनिधित्व किया5वी7वी 8वीऔर9वी लोकसभा सदस्य रहे और उ०प्र०शासन में किसानों का मसीहा बनकर कृषि मंत्री के रूप में योगदान किया इनका जन्म 04 जनवरी 1939 मे राजा रघुराज सिंह के पौत्र व राजा राघवेंद्र प्रताप सिंह के सुपुत्र के रूप में हुआ। इनकी योगदान को कभी बुलाया नहीं जा सकता 05 जुलाई 2025 लखनऊ मे नश्वर शरीर को त्याग अयोध्या धाम में पंचतत्व में विलीन हुए। वार्ता में राजा भैया ने बताया कि पूज्य पिता श्री आनंद सिंह के निधन उपरांत विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े अनेक श्रद्धालु जन प्रतिनिधि सामाजिक कार्यकर्ता शुभचिंतकों और आमजन द्वारा श्रद्धा स्नेह और सम्मान के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है उसे हमारा मन गहराइयों से भाव विभोर है आप सभी का स्नेह संवेदना और साथ हमारे परिवार के लिए संबल बना है1

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.