Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


जनपदीय पुलिस से अधिवर्षिता आयु पूर्ण करने वाले 02 उपनिरीक्षक हुए सेवानिवृत्त, पुलिस लाइन स्थित सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी द्वारा शॉल व फूल-माला पहनाकर उज्ज्वल भविष्य की दी गई शुभकामनाएं-*



*जनपदीय पुलिस से अधिवर्षिता आयु पूर्ण करने वाले 02 उपनिरीक्षक हुए सेवानिवृत्त, पुलिस लाइन स्थित सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी द्वारा शॉल व फूल-माला पहनाकर उज्ज्वल भविष्य की दी गई शुभकामनाएं-*

आज दिनांक 31.03.2025 को जनपदीय पुलिस से 02 उ0नि0 अपनी अधिवर्षिता आयु पूर्ण करने के उपरांत सेवानिवृत्त हुए। इस दौरान पुलिस लाइन स्थित सभागार में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री मनोज कुमार रावत द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों को शॉल व फूल-माला पहनाकर छाता व अन्य धार्मिक पुस्तके भेंट करते हुए विदा किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी द्वारा सेवानिवृत्त हुए पुलिस कर्मियों से सेवानिवृत्त होने पर उनके द्वारा पुलिस विभाग को दिये गये योगदान की सराहना की गयी एवं सेवानिवृत्ति उपरांत भी पुलिस विभाग का यथासंभव सहयोग करने की अपेक्षा की गयी तथा सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गयी। 
*इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी लाइन श्री उदित नारायण पालीवाल एवं सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के परिवारीजन मौजूद रहे।*

*सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस कर्मियों का विवरण-*
01.उ0नि0ना0पु0 श्री कृष्ण प्रताप सिंह।
02.उ0नि0 रेडियो श्री ओंकार मणि पाण्डेय।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.