छठ महापर्व पर उगते सूर्य की विधवत पूजा के बाद गीत संगीत पर झूमते रहे श्रद्धालु
गोण्डा___ बिहार का महापर्व छठ पूजा अब धीरे-धीरे पूरे भारत में अपनी अलग पहचान बनाता जा रहा है सिर्फ बिहार की महिलाएं नहीं बल्कि प्रत्येक विवाहित महिला अपने पति व पुत्र की लंबी आयु हेतु भगवान सूर्य के सूर्यास्त को प्रणाम करते हुए दूसरे दिन सूर्योदय की प्रथम किरण को प्रणाम करते
हुए उन्हें जल अर्पित करती है!
निर्जला उपवास रहकर सूर्य की पूजा अर्चना व आरती करती है इसी क्रम में आवास विकास गरीबी पुरवा निवासी उदय कुमार श्रीवास्तव के घर के समक्ष एक दर्जन से अधिक महिलाओं ने निर्जला उपवास रहकर सूर्यास्त हो रहे सूर्य की पूजा के उपरांत दूसरे दिन प्रातः सूर्य को जल अक्षत पुष्प अर्पित करते हुए भावपूर्वक उतारी आरती जिस समय उदय कुमार श्रीवास्तव उर्मिला श्रीवास्तव, प्रियंका, पूजा, सुषमा तिवारी, गायत्री मिश्रा, रीना, मनीष श्रीवास्तव, रवि के साथ ही मोहल्ले के दो दर्जन से अधिक श्रद्धालु मौजूद रहे भगवान सूर्य के प्रातः किरण की पूजा अर्चना के बाद मानव पूरा मोहल्ला धार्मिक संगीत से गूंजायमान हो गया बडे बुजुर्ग बच्चे महिलाएं भक्ति गीत पर खूब मस्ती के रंग में झूमते नजर आए
