आज सुबह हमारे गाँव बल्लीपुर विकास खंड वजीरगंज के एक कुएँ में सांड गिर गया जिसे निकालने का प्रयास किया गया..... लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद सांड सकुशल बाहर निकाला जा सका.... कुएँ में तमाम तरह मीथेन जैसी जहरीली गैस भी थी जिसकी गंध से कुछ वर्ष पहले सदर विधानसभा के महराजगंज गोण्डा की दुर्घटना याद आती है....जिस दुर्घटना में 5 व्यक्ति की मृत्यु हो गयी थी।
आजकल अक्सर ऐसी दुर्घटनायें देखने को मिलती हैं, मैं उप्र की सरकार से माँग करता हूँ कि नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पुराने/नये कुएँ की जाँच कराकर सभी स्थानों पर ईंट से कुएँ के चारों तरफ जगत बनाया जाये जिससे भविष्य में ऐसी दुर्घटना दोबारा न हों....
सूरज सिंह गोण्डा
