Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


शासन प्रशासन की शिथिलता का खामियाजा भुगतना रहे किसान : मनोज चौबे

शासन प्रशासन की शिथिलता का खामियाजा भुगतना रहे किसान : मनोज चौबे



गोंडा। बेलसर ब्लाक के पूर्व जिला पंचायत सदस्य व सपा के वरिष्ठ नेता मनोज चौबे खाद की किल्लत पर आरोप लगाते हुए कहा है कि शासन प्रशासन की शिथिलता का खामियाजा किसान उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह पहले हमने उप जिलाधिकारी तरबगंज को मांगपत्र देकर तहसील क्षेत्र में खाद बीज पर्याप्त उपलब्ध कराने का अनुरोध किया था लेकिन खाद उपलब्धता की स्थिति बदतर हो रही हैं। 
खरीफ की मुख्य फसल धान कटने के बाद रबी की बुआई के लिए किसानों ने  खेत की तैयारी कर ली है लेकिन बुआई के ऐन मौके पर फास्फेट खाद डीएपी सरकारी समितियों व कृषि विभाग के गोदामों में नदारद है। रबी बुआई के लिए  रतजगा करने पर भी किसानों को खाद नसीब नही हो रही है। उन्होंने आरोप के स्वर में कहा कि अधिकारियों के लाख दावें के बावजूद साधन सहकारी समितियों के गोदाम, कृषि विभाग के भंडार खाली पड़े हैं। सहकारी समितियों के खाद दुकानों पर पहुंच रहे है।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.