Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


सीमेंटेड नवनिर्मित गौ माता सेवा शेड मैजापुर का हुआ उद्घाटन*

*सीमेंटेड नवनिर्मित गौ माता सेवा शेड मैजापुर का हुआ उद्घाटन*

गोण्डा - मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पावन प्रेरणा से बलरामपुर फाउंडेशन द्वारा अनेकानेक सामाजिक कार्य किए जा रहे हैं।जिसके तहत तहसील कर्नलगंज जनता दर्शन कक्ष का जीर्णोधार और गौ माता सेवाधाम मैजापुर में 100 गौ माताओं के लिए शेड निर्माण कार्य कराया गया। चारा पानी के लिए सीमेंटेड नाद का निमार्ण कार्य कराया गया।जिसकी अध्यक्षता जिला मुख्य विकास अधिकारी एम0 अरूनमौली ने किया। जिसका लोकार्पण गौ माता सेवाधाम प्रमुख एवं मुख्य प्रशासनिक अधिकारी की मौजूदगी में संपन्न हुआ। बलरामपुर फाउंडेशन के सौजन्य से जिले में की कई महत्वपूर्ण व सामाजिक कार्य किए गए हैं।जिसकी सराहना प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा भूरि भूरि की गई है। गौ माता सेवा धाम के प्रमुख ने कहा कि गर्मी बरसात और ठंडी में गौ माता को बहुत ही कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था जिसको देखते हुए बलरामपुर फाउंडेशन ने गांव आश्रय सब का निर्माण कार्य कराया।और पानी,चारा के लिए 100 सीमेंटेड नाद भी बनाए गए हैं।जिससे गौ माता छत सहित खाने-पीने में काफी सहूलियत मिलेगी। उन्होंने कहा कि गौ सेवा मानव धर्म परम धर्म है। मिर्जापुर चीनी मिल संदीप अग्रवाल मुख्य महाप्रबंधक, पवन कुमार चतुर्वेदी महाप्रबंधक गन्ना , मुकेश कुमार झुनझुनवाला , प्रशासनिक अधिकारी सौरभ गुप्ता व श्री प्रकाश सिंह मौजूद रहे। महाप्रबंधक संदीप अग्रवाल महा प्रबंधक चीनी मिल मिर्जापुर ने कहा कि स्वर्गीय पदम श्री मीनाक्षी सरावगी संस्थापक बलरामपुर चीनी मिल समूह की मानव जीवन उत्थान के विचारों को साकार करते हुए मानव जनहित सेवा में निरन्तर कार्य किए जा रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.