Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


उतरौला नगर पालिका परिषद में साफ सफाई के मद्देनजर अध्यक्ष प्रतिनिधि अनूप चन्द्र गुप्ता ने वार्डों का किया निरीक्षण*। *"अध्यक्ष सविता गुप्ता ने अधिशासी अधिकारी सफाई व्यवस्था में सुधार करने का दिया निर्देश

**उतरौला नगर पालिका परिषद में साफ सफाई के मद्देनजर अध्यक्ष प्रतिनिधि अनूप चन्द्र गुप्ता ने वार्डों का किया निरीक्षण*। *"अध्यक्ष सविता गुप्ता ने अधिशासी अधिकारी सफाई व्यवस्था में सुधार करने का दिया निर्देश"*

 

बलरामपुर 
उतरौला नगर में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए चेयरमैन प्रतिनिधि अनूप चंद गुप्ता नगर के मोहल्ला सुभाष नगर, आर्य नगर, गांधीनगर व पटेल नगर का भ्रमण कर साफ सफाई का जायजा लिया। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर सफाई व्यवस्था ठीक नहीं होने पर सफाई नायक और सफाई कर्मी को फटकार लगाई। वहीं मौके पर मौजूद सफाई लिपिक मोहसिन खान व अमित कुमार को नगर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए निर्देशित किया। ठीक तरीके से कार्य नहीं करने वाले सफाईकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए कहा। लोगों से बात कर सफाई व्यवस्था का फीडबैक लिया।
बता दें कि नगर के 25 वार्डों में सफाई व्यवस्था बेपटरी हो चुकी है। नगर में ठीक तरीके से साफ-सफाई नहीं होने से वार्डवासी काफी परेशान हैं। नगर की बिगड़ी हुई सफाई व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए चेयरमैन सविता गुप्ता ने अधिशाषी अधिकारी को निर्देशित किया कि नगर क्षेत्र के अंतर्गत सभी धार्मिक स्थलों एवं सभी वार्डों में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से ठीक होनी चाहिए। जो सफाईकर्मी ठीक तरीके से कार्य नहीं करता है तो उसके खिलाफ फौरन कार्रवाई करें। सभासद दुर्गा प्रसाद, राजेंद्र सैनी, शुभम चौरसिया, विष्णु गुप्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.