वार्षिकोत्सव में बच्चों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किया
ब्लॉक क्षेत्र के रामनगर तरहर ग्राम पंचायत के पाण्डेय पुरवा कम्पोजिट। विद्यालय में। सोमवार को वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधान प्रतिनिधि रंजीत पाण्डेय ने किया।वार्षिकोत्सव में श्वाती पांडेय, पम्मी पांडेय, ममता शुक्ला ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया।वही लक्ष्मी पासवान, अनुष्का निषाद, नैंसी गौड़ ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इसके अतिरिक्त बच्चों द्वारा कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। समापन अवसर पर बच्चों को विद्यालय स्टाफ द्वारा पुरुस्कार प्रदान किया गया।जिसमें बच्चों की शत प्रतिशत उपस्थिति, उपस्थिति के सापेक्ष ठहराव, डीबीटी, गुणवत्तापरक शिक्षा पर बल, निपुण भारत मिशन के अंतर्गत बच्चों को उनके अधिगम स्तर की प्राप्ति मुख्य बिंदु रहे। इस दौरान विनीता किशोर दास, अफसर हसन, नीलम द्विवेदी, रवि शंकर सिंह, संदीप तिवारी, मधु पांडेय, समस्त रसोइया, उपस्थित बच्चे व अभिभावक उपस्थित रहे।
