Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


हिट एंड रन कानून के विरोध में पिछले दो दिनों से जारी ड्राइवरों की हड़ताल का असर क्षेत्र में दिखाई देने लगा* *हड़ताल के चलते रसोई गैस सिलेंडर, पेट्रोल की क़िल्लत होने के आसार,*।

*हिट एंड रन कानून के विरोध में पिछले दो दिनों से जारी ड्राइवरों की हड़ताल का असर क्षेत्र में दिखाई देने लगा*   *हड़ताल के चलते रसोई गैस सिलेंडर, पेट्रोल की क़िल्लत होने के आसार,*।

जनपद बलरामपुर के उतरौला में       हिट एंड रन कानून के विरोध में पिछले दो दिनों से जारी ड्राइवरों की हड़ताल का असर क्षेत्र में दिखाई देने लगा है। हड़ताल के कारण क्षेत्र में सब्जी, फल, किराना समेत अन्य सामग्री शहर में नहीं आ पा रही है। इसके कारण जरूरत की सामग्रियों को कम पड़ने का अंदेशा दिखाई देने लगा है। दो दिन से जारी हड़ताल की वजह से सब्जी,फल व खाद्य सामग्री की आपूर्ति प्रभावित हो रही है और दाम बढ़ने लगे हैं। ट्रांसपोर्ट हड़ताल का असर क्षेत्र में साफ देखने को मिल रहा है। सब्जी मंडी में प्याज 25 से 40, हरा मटर 25 से 50, आलू 10 से 20 ,टमाटर 25 से 40 सहित रोजमर्रा की उपयोगी वस्तुओं में भारी उछाल देखने को मिला है। ड्राइवरों के हड़ताल के कारण फलों के दाम में भी भारी वृद्धि हुई है। हड़ताल के कारण सब्जी, तेल, शक्कर सहित अन्य का परिवहन नहीं हो पा रहा है। इससे कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। हड़ताल लंबी चली तो क्षेत्र में शक्कर, आटा, मैदा समेत अन्य सामग्री की दिक्कत हो सकती है। यहां के कुछ समर्थक भी विरोध प्रदर्शन कर वाहन चालकों से समर्थन मांग रहे हैं। इधर शहर में घरेलू सिलेंडर ट्रांसपोर्ट के जरिए ही आते हैं। ऐसे में एक-दो दिन हड़ताल और चली तो सिलेंडर की आपूर्ति प्रभावित होने से किल्लत भी हो सकती है। सीमेंट, संगमरमर, कोटा स्टोन, सरिया अन्य निर्माण सामग्री ट्रांसपोर्ट से आती है।
किराना सामग्री में शक्कर, दाल, तेल की सप्लाई बाहर से होती है। अभी व्यापारियों ने चार-पांच दिन का स्टाक कर रखा है। हड़ताल लंबी चली तो  किल्लत आ सकती है। आंदोलन से वाहन मालिकों को भी काफी नुकसान हो रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.