Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


वन रेंज रेहरा बाजार के पिपरा बीट जंगल में कीमती हरे मोटे साखू के पेड़ों पर अवैध रुप से चल रहे हैं आरा*। *इन पर वन विभाग अंकुश नहीं लगा पा रही हैं "कारण का पता नहीं"*।

*वन रेंज रेहरा बाजार के पिपरा बीट जंगल में कीमती हरे मोटे साखू के पेड़ों पर अवैध रुप से चल रहे हैं आरा*।     *इन पर वन विभाग अंकुश नहीं लगा पा रही हैं "कारण का पता नहीं"*।  

जनपद बलरामपुर के
रेहरा बाज़ार /बलरामपुर 
वन रेंज रेहरा बाज़ार के पिपरा बीट जंगल में कीमती हरे मोटे साखू के पेड़ों पर अवैध रूप से चल रहे आरे पर वन विभाग अंकुश नहीं लगा पा रहा। 
विभागीय कर्मीयों की मिली भगत से वन माफिया कीमती जंगली लकड़ी काटकर मालामाल हो रहे हैं। 
ग्रामीणों ने बताया कि वन रेंज रेहरा बाज़ार के पिपरा बीट के कंपार्ट 1,2,व 3 में आए दिन कीमती साखू के पेड़ों को काटकर बोटे रात में पिकप से जंगल पार कर ले जाकर आरा मशीन पर चिरान करवा लेते हैं। 
बोटे चीर जाने के बाद वन माफिया काटे गये पेड़ के बूट की निशान मिटा देते हैं। वन रेंज के विभिन्न बीटों में अवैध जंगली लकड़ी की कटान आए दिन होती रहती है वन सुरक्षा में लगे कर्मी मूक दर्शक बने रहते हैं। 
इस संबंध में वन क्षेत्राधिकारी रेहरा बाज़ार राजेश कुमार पाँडेय ने बताया कि पिपरा बीट जंगल के कंपार्ट 3 में अवैध पेड़ काटने की सूचना नहीं है। यदि कटान हुई है तो दोषीयों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.