आज दिनांक 02.12.2023 को समय 10.00 बजे करीब ग्राम अमोडवा की सरहद में मरघट के पास तालाबनुमा छोटी झील में किनारे से करीब 20 मीटर अंदर पानी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव उम्र करीब 50 वर्ष,जो कि 03 से 04 दिवस पुराना लग रहा है,मिला है। जिसकी आस पास के गावों के लोगो से सिनाखत का प्रयास किया जा रहा है परंतु अभी सिनाख्त नहीं हो सकी है।मौके पर चौकी प्रभारी पहाड़ापुर धीतेंद्र सिंह व हल्का प्रभारी सरफराज अहमद व अन्य फोर्स मौजूद है।शव को बाहर निकलवाकर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। पहने हुए कपड़े .....फुल बांह की पीली टीशर्ट ,लाल धारीदार नीली चढ्ढी, बनियान कत्थई रंग की।
