Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


अवैध कच्ची शराब की छापेमारी में 45 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ 03 अभियोग पंजीकृत



अवैध कच्ची शराब की छापेमारी में 45 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ 03 अभियोग पंजीकृत

              जिलाधिकारी नेहा शर्मा के निर्देशानुसार आबकारी विभाग की टीमों द्वारा विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत जनपद गोण्डा के आबकारी निरीक्षकों की संयुक्त टीम क्षेत्र 1, क्षेत्र 4,  व प्रवर्तन 2 की द्वारा ग्राम धोबियन   पुरवा, रानीपुरवा, थाना कोतवाली नगर, अतरसुइया कोतवाली करनैलगंज आदि गांवों में आकस्मिक  दबिश दी गई। उन्होंने बताया है कि दविश के दौरान 45 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई, मौके पर 600 किलो महुआ लहन एवं शराब बनाने का उपकरण नष्ट किया गया, तथा 03 अभियोग आबकारी अधिनियम धारा 60 के अंतर्गत पंजीकृत किया गया। विशेष प्रवर्तन अभियान निरन्तर जारी है।
       उन्होंने बताया है कि जनपद में अवैध कच्ची शराब की छापेमारी का कार्यक्रम चलता रहेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.