चोरी के लगभग एक सप्ताह बीतने के बाद भी कटरा पुलिस के हांथ खाली
कटरा बाजार/कटरा बाजार में लगभग एक सप्ताह बीतने के बाद भी पुलिस के हांथ खाली है किसी प्रकार की न तो कार्यवाही की गई न तो किसी से पूछ ताछ की गई
मामला जनपद गोंडा के थाना कटरा बाजार का है जहा कटरा बाजार से आर्यनगर रोड पर चरेरा ग्राम पंचायत निवासी अक्षय कुमार की बैटरी रिक्शा की बैट्री तथा बगल की दुकान से 9853 रूपये नगद चोरी हो गया जो घटना वारदात सामने लगे प्लांट के सी सी टी वी कैमरे में कैद हो गई जिसमे साफ दिख रहा है की व्हाट कलर की फॉर व्हीलर गाड़ी आकार रुकी जिसमे से दो व्यक्ति आकार रुका फिर लाइट चली जाती है इसी बीच बैट्री तथा नगदी गायब हो जाती है जिसकी सूचना पीड़ित द्वारा संबंधित थाना कटरा बाजार में दिया परंतु एक सप्ताह बीत जाने के बाद कोई कार्यवाही नहीं हुई पीड़ित ने बताया की इसी बैट्री रिक्शे अपना तथा अपने परिवार का जीवन यापन करता था अब पीड़ित दर दर भटकने को मजबूर है पर न्याय की आश नही दिख रही है जबकि योगी सरकार का दावा है की सत प्रतिशत शिकायतों का निस्तारण होना चाहिए परंतु जमीनी हकीकत कुछ और बयां कर रहे है
