Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


*चोरी की घटना का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार, कब्जे से चोरी का माल बरामद-*



*चोरी की घटना का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार, कब्जे से चोरी का माल बरामद-*
पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री अंकित मित्तल द्वारा अपराध एवं अपराधियों व वाहन चोरी/लूट में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को दिये थे।
उक्त निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री शिवराज के पर्यवेक्षण में थाना को0मनकापुर पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर चोरी करने के आरोपी अभियुक्त ताराचंद्र पासवान को गिरफ्तार कर उसके कब्जे 01 जोड़ी पायल सफेद धातु व 02 जोड़ी बिछुआ सफेद धातु बरामद किया गया। उक्त अभियुक्त ने अपने साथी अभियुक्त के साथ मिलकर दिनांक 27.04.2023 को वादी कृष्ण गोपाल शुक्ला पुत्र स्व0 विश्वनाथ शुक्ला निवासी सरजू शुकुल पुरवा मौजा बनकसिया शिवरतन सिंह थाना मनकापुर के घर में चोरी की थी। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0 मनकापुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी। 

*गिरफ्तार अभियुक्त-*
01. ताराचंद पासवान पुत्र स्व0 राम बदल निवासी नैपुरिया थाना धानेपुर जनपद गोण्डा।

*अनावरित अभियोग—*
01. मु0अ0सं0 259/2023 धारा 380,457,411 भा0द0वि0 थाना को0मनकापुर जनपद गोण्डा।

*बरामदगी-*
01. 01 जोड़ी पायल सफेद धातु,
02. 02 जोड़ी बिछुआ सफेद धातु।

*गिरफ्तार कर्ता टीम-*
01. उ0नि0 योगेंद्र सिंह मय टीम।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.