*पुलिस अधीक्षक गोण्डा के निर्देशन में चला समस्त थानों में विवेचना निस्तारण अभियान-*
*पुलिस अधीक्षक गोण्डा के निर्देशन में समस्त थानों द्वारा अभियान चलाकर जनसुनवाई से प्राप्त प्रार्थना पत्रों का किया जा रहा है निस्तारण-*
पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री अंकित मित्तन द्वारा अभियान चला कर पेडिंग पड़ी विवेचना को जल्द से जल्छ निस्तारण करने के निर्देश जनपद के समस्त थानाध्यक्ष/प्रभारी निरीक्षकों को दिए थे साथ ही जनसुनवाई से प्राप्त प्रार्थना पत्रों को भी जल्द से जल्द निस्तारित करने हेतु कहां गया था।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में आज दिनांक 16.11.2023 को समस्त थानाओं में विवेचना निस्तारण अभियान चलाया गया। विवेचक कर्ताओं द्वारा पुरानी पेडिंग पड़ी अधिक से अधिक विवेचनाओं का निस्तारण आज किया गया साथ ही जनसुनवाई से प्राप्त प्रार्थना पत्रों को पीड़ित के घर पहुॅचकर उनसे वार्ता की गयी तथा उनकी समस्याओं का निराकरण किया गया।
