थाना कटरा बाजार पुलिस द्वारा गायब महिला की तलाश कर किया परिजनों के हवाले
कटरा बाजार/कटरा बाजार पुलिस ने गुमशुदा महिला को तलाश कर परिजनों के किया हवाले परिजन ने कटरा बाजार पुलिस को दिया धन्यवाद तथा परिवारीजन खुशी से फूले नहीं समाए
मामला जनपद गोंडा के थाना कटरा बाजार का है जहां भगत पुरवा पहाड़ापुर निवासी राम सजीवन पुत्र संतोषी ने कटरा बाजार पुलिस को सूचना दिया की उनकी पत्नी उम्र लगभग 32 वर्ष जो की कहीं चली गई है काफी खोजबीन किया गया परंतु नही मिली जिस पर कटरा बाजार प्रभारी निरीक्षक संजय गुप्ता तथ उप निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह द्वारा तत्काल पुलिसकर्मियों के सहयोग से खोजबीन कराई जिस पर कटरा बाजार पुलिस द्वारा उक्त महिला को ढूंढ निकाला तथा परिजनों के हवाले कर दिया जिसपर परिजन ने अपने परिवार को पाकर खुश हुए तथा कटरा बाजार पुलिस को धन्यवाद दिया
