Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


नगर कर्नलगंज में दो स्थानों पर विशाल जागरण का किया गया आयोजन


कर्नलगंज गोंडा। नगर कर्नलगंज में दो स्थानों पर विशाल जागरण का आयोजन किया गया। जिसमें बाहर से आये कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुति दी। मंगलवार की रात्रि नगर के बालकृष्ण ग्राउंड में जय मां दुर्गे भक्ति समिति के तत्वाधान में
 
विशाल जन जागरण का आयोजन हुआ। जिसके मुख्य अतिथि क्षेत्रीये विधायक अजय सिंह व विशिष्ट अतिथि चेयरमैन प्रतिनिधि रामजीलाल मोदनवाल रहे। नपाप चेयरमैंन रामलली ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। दिल्ली से आई हमसक्ल बहनों ने संगीतमई भजनों की प्रस्तुति देकर लोगों का मनमोह लिया। उनकी प्रस्तुति पर लोग नाचने के लिए विवस हो गए। कलाकारों ने मां के गुणगान से सनातन धर्म के प्रति लोगों को जागरूक किया। वहीं बाहर से आए अन्य कलाकारों ने झांकी प्रस्तुत की। ब्लॉक प्रमुख हलधरमऊ मोनू सिंह, अमित सिंहानिया, अनोखेलाल मोदनवाल श्यामजी गुप्ता, मोहित पांडेय सहित भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। वहीं मौर्य नगर दुर्गा पूजा समिति द्वारा विशाल जागरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बाहरी कलाकारों ने नृत्य नाटिका  के साथ मनमोहक भजन प्रस्तुत किया। गायिका गुड़िया सलोनी ने ज्ञान वर्धक भजन गाने के साथ ही श्रद्धालुओं से सवाल पूछे, सही जवाब मिलने पर उन्हें  पुरस्कार भी दिया। उनके भजनों पर पंडाल में बैठे श्रद्धालु झूम उठे। इसी तरह परसपुर मार्ग पर ब्रम्हचारी बाबा स्थान पर भी जागरण का आयोजन हुआ। जिसमे भारी संख्या में लोग सामिल रहे। धार्मिक कार्यक्रमों के साथ चलचित्र के माध्यम से रामायण का भी लोग आनंद ले रहे थे। पूरी रात्रि नगर में जागरण की धूम मची रही। गिरीश कुमार शुक्ला, संतोष पांडेय, ज्वाला प्रसाद तिवारी, मुकेश वैश्य, प्रकाश जायसवाल, मुकेश सोनी, महेश गुप्ता सहित भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.