Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


प्रधान पुत्र पर हुए जानलेवा हमले के आरोपी डेढ़ माह बीतने के बाद भी पुलिस पकड़ से दूर

प्रधान पुत्र पर हुए जानलेवा हमले के आरोपी डेढ़ माह बीतने के बाद भी पुलिस पकड़ से दूर




कटरा बाजार/विगत माह हुए प्रधान पुत्र पर हुए जानलेवा हमले के आरोपी पुलिस पकड़ से दूर पुलिस चल रही कछुआ की चाल 
प्रधान पुत्र के हमलावरों पर दिनांक 18 सितंबर को थाना कटरा बाजार में लिखा गया था 147,148,149,323,तथा 307 आई पी सी के तहत मुकदमा 

मामला थाना कटरा बाजार अंतर्गत ग्राम पंचायत कलवारी के प्रधान पुत्र पर कटरा से घर जाते समय घर से महज कुछ दूरी पर नहर पुलिया के पास कुछ लोगों से जान से मारने की नियत से अवैध कट्टे से फायर कर दिया था जिसमे प्रधान पुत्र रामदेव के पेट के बगल में गोली लगी थी जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कटरा बाजार लाया गया जहां से जिला अस्पताल फिर हालत गंभीर देखते हुए डाक्टरों ने ट्रामा सेन्टर लखनऊ रेफर कर दिया जिसके पेट में लगभग 11 छर्रे मवजूद है पीड़ित की पत्नी रेनू देवी ने बताया की मेरे पति को लोगों ने गोली मारी ईश्वर की कृपा से जान बच गई मेरे पति द्वारा घायलावस्था में 6 लोगों का नाम बताया स्थानीय पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज किया परंतु किसी को गिरफ्तारी नहीं हुई जिसपर हमारे द्वारा उच्चाधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई गई जिसपर लगभग 10 दिन बाद एक अभियुक्त की गिरफ्तारी हुई परंतु जिस अवैध कट्टे से फायर किया गया वह कट्टा बरामद नही किया गया दूसरा अभियुक्त को पुलिस लेकर गई घर से परंतु उसे न्यायालय में सरेंडर की बात कहकर कोर्ट भेज दिया बाकी के सभी मुजरिम बाहर घूम रहे हैं पीड़िता ने यह भी बताया की हमारे छोटे छोटे बच्चे स्कूल जाते है उनको भी खतरा है तथा विपक्षी बताते है की इस बार रामदेव किसी प्रकार बच गए हैं दुबारा नहीं बचेंगे जनसुनवाई की रिपोर्ट पर पुलिस द्वारा रिपोर्ट लगाया जाता है की जांच प्रचलित है अब सवाल यह उठता है किन307 जैसे संगीन धाराओं में आखिर क्यों गिरफ्तारी नहीं कर रही है अगर मेरे परिवार पर कोई भी खतरा होता तो इसके सीधे जिम्मेदार कटरा बाजार पुलिस की होगी
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.