Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


इकौना पुलिस ने इकौना भिनगा बाईपास तिराहे के पास नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त को किया गिरफ़्तार


इकौना पुलिस ने इकौना भिनगा बाईपास तिराहे के पास नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त को किया गिरफ़्तार

श्रावस्ती -- पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के संबंध में दिए गए आदेश व निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक प्रवीण कुमार यादव व क्षेत्राधिकारी इकौना संतोष कुमार के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक महिमानाथ उपाध्याय थाना इकौना जनपद श्रावस्ती मय पुलिस टीम द्वारा इकौना भिनगा बाईपास तिराहे के पास से मु0अ0सं0 249/23 धारा 354,504,506,376 भादवि व 3 /4 पाक्सो एक्ट का अभियुक्त राजा उर्फ राजन पटवा पुत्र प्रहलाद पटवा निवासी मोहल्ला बेचू बाबा कस्बा इकौना थाना इकौना जनपद श्रावस्ती को गिरफ्तार किया गया ।
 जी हां आपको बता दे पूरा मामला थाना इकौना पर वादी मुकदमा लक्ष्मन प्रसाद चौरसिया पुत्र स्व0राम सेवक चौरसिया निवासी मोहल्ला चौक बाजार कस्बा थाना इकौना जनपद श्रावस्ती के द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया की अभियुक्त राजा उर्फ राजन पटवा पुत्र प्रहलाद पटवा निवासी मोहल्ला बेचू बाबा कस्बा इकौना थाना इकौना जनपद श्रावस्ती के द्वारा पीड़िता के साथ छेड़खानी करने व शारीरिक सम्बन्ध बनाने एवं जान माल की धमकी देने के सम्बंध में प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना इकौना पर मु0अ0स0 249/23 धारा 354,504,506 भादवि व 7/8 पाक्सो एक्ट पंजीकृत कराया गया। जिसके संबंध में कार्रवाई करते हुए थाना इकौना पुलिस द्वारा आज दिनांक 04.10.2023 को इकौना भिनगा बाईपास तिराहे के पास से उपरोक्त अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.