Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


पुलिस अधीक्षक गोण्डा के निर्देशन मे थाना को0 देहात पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही से फ्रॉड की गई धनराशि मिलने पर पीड़ित के चेहरे पर लौटी मुस्कान, गोण्डा पुलिस को ह्रदय से दिया धन्यवाद-*

*पुलिस अधीक्षक गोण्डा के निर्देशन मे थाना को0 देहात पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही से फ्रॉड की गई धनराशि मिलने पर पीड़ित के चेहरे पर लौटी मुस्कान, गोण्डा पुलिस को ह्रदय से दिया धन्यवाद-*
          पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री अंकित मित्तल के निर्देशन में थानों पर स्थापित साइबर हेल्प-डेस्क द्वारा साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु समय-समय पर जन-जागरुकता अभियान चलाकर साइबर अपराधो से बचाव हेतु जनसामान्य को जागरुक किया जा रहा है। इसके साथ ही साथ साइबर अपराधों की सूचना मिलने पर तत्काल थानों पर बनी साइबर हेल्पडेस्क को आवश्यक कार्यवाही करने हेतु भी निर्देशित किया गया है । 
इसी के क्रम में साइबर अपराध से पीड़ित गौरव सिंह पुत्र भीम सेन सिंह नि0 ग्राम लोढिया घाटा पो0 चेतपुर थाना को0 देहात जनपद गोण्डा ने थाना को0 देहात पर स्थापित साइबर हेल्प-डेस्क को शिकायती प्रार्थना पत्र दिया कि साइबर फ्रॉड गिरोह के सदस्यो द्वारा पैसो का प्रलोभन देकर उनसे ओ0टी0पी0 मांगा गया पैसो के लालच में मेरे द्वारा ओ0टी0पी0 दे दिया गया जिससे मेरे खाते से 37,727 रूपये कट गए है। सूचना पर थाना को0 देहात साइबर हेल्प डेस्क द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए साइबर सेल गोण्डा से सम्पर्क स्थापित कर सम्बंधित बैंक के सहयोग से तत्काल कार्यवाही करते हुए फ्रॉड की गयी धनराशि रु0 37727/- को होल्ड कराते हुए पीड़ित के खाते में पैसा वापस कराया गया। फ्राड गये रकम वापस मिलने पर पीड़ित द्वारा गोण्डा पुलिस को सह्रदय धन्यवाद दिया गया। जिसकी आमजनमानस में प्रशंसा की जा रही है।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.