Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


*उतरौला नगर के बीच स्थित पुराने अस्पताल में बना प्रसव केन्द्र उपयोग में न होने से महिलाओं को निजी नर्सिंग होम का सहारा लेना पड़ रहा है*

*उतरौला नगर के बीच स्थित पुराने अस्पताल में बना प्रसव केन्द्र उपयोग में न होने से महिलाओं को निजी नर्सिंग होम का सहारा लेना पड़ रहा है*  



महेश गोस्वामी की रिपोर्ट 

   उतरौला नगर के बीच स्थित पुराने अस्पताल में बने प्रसव केन्द्र उतरौला बंद रहता है। इससे प्रसव कराने के लिए नगर की महिलाओं को निजी अस्पताल का सहारा लेना पड़ता है।
उतरौला नगर के बीच में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उतरौला स्थित था। नगर में नया स्वास्थ्य भवन बनने पर इसका हस्तांतरण नये स्वास्थ्य केंद्र में कर दिया गया।इसपर विभागीय अधिकारियों ने पुराने अस्पताल में खाली पड़े भवन में प्रसव केन्द्र बना दिया। इस प्रसव केन्द्र पर नगर की गर्भवती महिलाएं आकर अपना प्रसव कराती रही है। इस सुविधा के चालू होने से गर्भवती महिलाएं इसका लाभ लेती रही है। कुछ वर्ष के बाद इस केन्द्र को बंद कर दिया गया। इससे मजबूर होकर गर्भवती महिलाओं को दूसरे अथवा निजी अस्पतालों में प्रसव कराने के लिए जाना पड़ता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.