*45लाख की लागत से हलधरमऊ के पांच ग्राम पंचायतों में बनानेगा खाद्यान्न भंडारण भवन*
*महेश गोस्वामी की रिपोर्ट*
बालपुर /गोंडा। विकास खंड हलधरमऊ के पांच गांव पंचायत में खाद्यान्न भंडारण भवन का निर्माण कराया जाएगा। जो मॉडल के अनुसार उचित दर दुकान का कुल क्षेत्रफल 484 वर्ग में बनाया जायेगा। जिसमे दुकान के अतिरिक्त एक बड़ा हाल तथा बरामदा बनाया जायेगा। जिसमे कोटेदार बैठकर सार्वजनिक वितरण करेंगे। जिसके समाने छाया दार वृक्ष लगाया जाना है। खाद्यान्न भंडारण का निर्माण सचिवालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निकट बनाने का निर्णय लिया गया है। इस भंडारण भवन में जनहित की दर्जनों योजनाओं का संचालन किया जायेगा। बमडेरा के प्रधान प्रतिनिधि धीरेंद्र तिवारी ने बताया की मंजूरी मिलते ही निर्माण कार्य शुरू किया जायेगा। क्षेत्र कमलेश तिवारी, पंडित तिवारी, मनीष शर्मा, राजेश चौबे, शोभाराम पांडेय सहित अन्य लोगो ने खुशी जाहिर किया है।
