*‘ऑपरेशन कनविक्शन’ व ‘मिशन शक्ति अभियान’ के तहत प्रभावी पैरवी से दुष्कर्म करने के आरोपी अभियुक्त को हुई 05 वर्ष का कठोर कारावास व रू0 25,000/- के अर्थदण्ड की सजा-*
अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन, गोरखपुर के निर्देशन व पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान ‘मिशन शक्ति अभियान’ व ‘ऑपरेशन कनविक्शन’ जिसकी मॉनीटरिंग स्वयं पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री अंकित मित्तल द्वारा प्राथमिकता से करते हुए प्रभावी पैरवी कराई गई जिसके फलस्वरूप दुष्कर्म करने के आरोपी अभियुक्त को 05 वर्ष का कठोर कारावास व रु0 25,000/- के अर्थदण्ड की सजा कराने में सफलता प्राप्त हुई ।
थाना धानेपुर पुलिस ने दिनांक 05.04.2017 को दुष्कर्म करने के आरोप में अभियुक्त राजेन्द्र को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। जिसमें शासकीय अधिवक्ता सुश्री अनीता साहू, मॉनिटरिंग सेल व थाना धानेपुर के पैरोकार का0 मन्टू चौरसिया के द्वारा निरंतर की गई सशक्त व प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप उक्त अभियुक्त को माननीय न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम गोण्डा ने 05 वर्ष की कठोर कारावास व रू0 25,000/- के अर्थदण्ड की सजा सुनाई है।
*अभियुक्त का नाम पता-*
01- राजेन्द्र पुत्र रामदेव निवासी समदा थाना धानेपुर जनपद गोण्डा।
*पंजीकृत अभियोग-*
01. मु0अ0सं0- 119/2017, धारा 376, 511 भादवि थाना धानेपुर जनपद गोण्डा।
