Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


कटरा बाजार पुलिस ने साइकिल चोर को किया गिरफ्तार 3 अदद साइकिल हुई बरामद

कटरा बाजार पुलिस ने साइकिल चोर को किया गिरफ्तार 3 अदद साइकिल हुई बरामद

महेश गोस्वामी की रिपोर्ट 


कटरा बाजार जनपद गोंडा के थाना कटरा बाजार पुलिस ने साइकिल चोरी करने का शातिर अभियुक्त गिरफ्तार,  कब्जे से 03 अदद चोरी की साइकिल बरामद 

पुलिस अधीक्षक गोण्डा  अंकित मित्तल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में चोरी/लूट में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को दिये थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना कटराबाजार पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर साइकिल चोरी करने के आरोपी अभियुक्त- 01. सोनू शुक्ला निवासी दिनई पुरवा चरेरा नगर पंचायत को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के 03 अदद साइकिल बरामद किया गया। उक्त अभियुक्त ने दिनांक 24.10.2023 को वादी हरीराम के सरकारी आवास से रेंजर साइकिल चोरी कर लिया था। जिसको सी0सी0टी0वी0 कैमरे में देखा गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध में 379/411 के तहत अभियोग पंजीकृत करते हुए थाना कटराबाजार पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.