कर्नलगंज जनपद गोंडा के थाना कर्नलगंज में जिलाधिकारी नेहा शर्मा के निर्देशानुसार आबकारी विभाग की टीमों द्वारा विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत जनपद गोण्डा के आबकारी निरीक्षकों द्वारा ग्राम रानीपुरवा, दानेपुर हथिनी,बाहर फाटक बनगांव, अतरसुइया व चचरी में दबिश दी गई। दबिश के दौरान 65 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। वहीं बताते चलें कि छापेमारी के दौरान 04 अभियोग आबकारी अधिनियम के अंतर्गत पंजीकृत किये गये। विशेष प्रवर्तन अभियान निरन्तर जारी है।
